IND U19 vs AFG U19: वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में बल्ले से मचाई तबाही, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रन ठो ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की कमाल की बल्लेबाजी
HighLights
भारत और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला
अफगानिस्तान ने बनाए 310 रन
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 68 रनों की पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की और सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े।
चेज करने उतरी टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। सूर्यवंशी की पारी की वजह से भारतीय टीम इस मुकाबले में शुरुआत से ही बनी रही। सूर्यवंशी भले ही अर्धशतक बनाकर आउट हो गए लेकिन उन्होंने टीम इंडिया को ताबड़तोड़ शुरुआत दिला दी।
वैभव सूर्यवंशी की कमाल की पारी
वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की और उन्होंने अर्धशतक लगाया। सूर्यवंशी ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 68 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छ्क्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 206.06 का रहा। उनकी इस पारी का नतीजा रहा कि टीम इंडिया ने 10 ओवरों में ही 91 रन ठोक दिए।
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया। अफगानी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। उनके लिए सबसे अधिक फैजल शिनोजादा ने 110 रनों की पारी खेली। तो वहीं उजैरुल्लाह नियाजई ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और 86 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इसी वजह से अफगानी टीम ने 310 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर लिया। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए।
खबरें और भी
फाइनल में इंग्लैंड से सामना
इस सेमीफाइनल मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई। अब भारत और अफगानिस्तान में से कोई एक फाइनल में इंग्लैंड का सामना करती हुई दिखाई देगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम अगर अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए 311 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेता है, तो फाइनल में जगह बना लेगा।