IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ कब और कहां मैच खेलेगी टीम इंडिया? जानिए टेस्ट और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जानें ये मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे। ...और पढ़ें

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का कार्यक्रम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने मंगलवार को टेस्ट व वनडे स्क्वाड की घोषणा की।
शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे सीरीज की कमान सौंपी गई है। केएल राहुल टेस्ट जबकि श्रेयस अय्यर वनडे टीम में उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम इंडिया ने एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए कुल चार नए चेहरों को मौका दिया।
भारतीय टेस्ट टीम में हर्ष दुबे, मानव सुथार और गुरनूर बराड़ को पहली बार शामिल किया गया है। वहीं, वनडे में दुबे और बराड़ के अलावा प्रिंस यादव को जगह दी गई है। बता दें कि आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी।
ऐसे में बिना देरी किए जानते हैं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल क्या है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट
- 6-10 जून 2026 - एकमात्र टेस्ट
- स्थान - न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
- समय - सुबह- 9:30 बजे शुरू।
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम
- पहला वनडे - 14 जून 2026 - धर्मशाला - दोपहर 1:30 बजे।
- दूसरा वनडे - 17 जून 2026 - लखनऊ - दोपहर - 1:30 बजे
- तीसरा वनडे - 20 जून 2026 - चेन्नई - दोपहर - 1:30 बजे।
भारत का टेस्ट स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवालसाई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा,मानव सुथार (नया चेहरा), गुरनुर बरार (नया चेहरा), हर्ष दुबे (नया चेहरा), ध्रुव जुरैल
भारत का वनडे स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पांड्या
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी सहित इन 5 खिलाड़ियों को मिली मायूसी, वनडे और टेस्ट दोनों में नहीं मिला मौका