भारतीय टीम कब करेगी बांग्लादेश का दौरा? BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने खोला राज
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने भारत के साथ लंबित सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज पर अपडेट दिया ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा कि भारत के विरुद्ध लंबे समय से लंबित सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज के लिए भारत से बातचीत चल रही है और दोनों देश अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उपयुक्त समय की तलाश जारी रखे हुए हैं।
तमीम ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में स्वीकार किया कि सितंबर में होने वाले तीन वनडे और तीन टी-20 मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होंगे। भारत को इसी अवधि में 13 सितंबर से अफगानिस्तान के विरुद्ध तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।
तमीम इकबाल ने सीरीज को लेकर दिया अपडेट
तमीम ने कहा कि भारत के विरुद्ध सीरीज होगी या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों बोर्ड इस सीरीज के आयोजन को लेकर गंभीर हैं। बीसीसीआई और बीसीबी दोनों ही सीरीज के समय को लेकर विचार कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हम इस सीरीज के आयोजन को लेकर सकारात्मक हैं। तमीम ने कहा कि दोनों बोर्डों के बीच नियमित रूप से चर्चा हो रही है और तारीखों पर विचार-विमर्श चल रहा है।
यह भी पढ़ें- 'सबसे खराब क्रिकेट बोर्ड', पाकिस्तान के घटिया प्रदर्शन पर पूर्व कप्तान ने मोहसिन नकवी सहित PCB को जमकर लताड़ा
