Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG 4th T20I Live Streaming: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच को फ्री में कैसे देखें लाइव? ब्रिस्टल में सीरीज बचाने उतरेगी भारतीय टीम

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 04:43 PM (IST)

    India vs England Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच ब्रिस्टल में खेला जाना है। भारतीय टीम सीरीज बचाने के लिए मुकाबले में उतरेगी। ...और पढ़ें

    IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच को लाइव कहां देखें?

    IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच को लाइव कहां देखें?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 4th T20I Live Streaming। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मिली शर्मनाक हार को पीछे छोड़ टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी। भारत अगर अगले दो मैचों में जीत हासिल करता है, तो सीरीज ड्रॉ हो सकती है। श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सके हैं। वे बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। पहले मैच में अर्धशतक उनके बल्ले से आया था लेकिन लगातार दो मैचों में फ्लॉप हो गए।

    5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे हैं। पहला मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। अब चौथा मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है। इस मैच में अय्यर टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे और आलोचकों को भी जवाब देना चाहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। मैच को लाइव कैसे देख सकते हैं?

    भारत की फ्लॉप बल्लेबाजी

    इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के अब तक 3 मुकाबले हो चुके हैं। भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ही ऐसे रहे हैं, जिन्होंने एक-एक अर्धशतक लगाया है। हालांकि, दोनों ने पहले मैच में फिफ्टी जड़ी थी, जो बारिश की वजह से रद हो गया था। इसके बाद लगातार दो मैच हो चुके हैं और टीम इंडिया का कोई भी बैटर 50 रनों के आंकड़े को नहीं छू सका है। ऐसे में अगर सीरीज में वापसी करनी है, तो बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी।

    इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथे T20I मैच की डिटेल्स-

    कब और कहां खेला जाएगा IND vs ENG 4th T20I?

    भारत और इंग्लैंड की टीमें चौथे टी20 मैच के लिए ब्रिस्टल, काउंटी ग्राउंड में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। ये मैच गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को खेला जाएगा।

    खबरें और भी

    ENG vs IND चौथे T20I मैच की टाइमिंग क्या है?

    इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात के 10 बजे से खेला जाएगा।

    इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथे T20I मैच को कहां देख सकते हैं (India vs England Live Streaming Details)-

    भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार (JioHotstar) पर होगी। फैंस जियोस्टार के ऐप और वेबसाइट पर इसका मजा सकते हैं। टीवी पर इसका लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा।

    इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच फ्री में कैसे देखें?

    भारत बनाम इंग्लैंड मैच आप फ्री में देख सकते हैं। डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स पर मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। ऐसे में टीवी पर आप मुकाबले का फ्री में आनंद उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी एक साथ खेलेंगे? बस इस एक खिलाड़ी की देनी होगी 'कुर्बानी'

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th T20I Playing-11: शर्मनाक हार के बाद वैभव सूर्यवंशी जाएंगे बाहर, सैमसन की होगी वापसी! कितने बदलाव करेगी टीम इंडिया?