विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG Test Series: 3 भारतीय कैप्‍टन ही इंग्‍लैंड में जीते टेस्‍ट सीरीज, लिस्‍ट में विराट-धोनी का नाम नहीं

Published: Wed, 18 Jun 2025 05:55 PM (IST)

भारतीय टेस्‍ट टीम के नए कप्‍तान शुभमन गिल के पास इंग्‍लैंड में टेस्‍ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है। ...और पढ़ें

विराट कोहली की कप्‍तानी में टेस्‍ट सीरीज नहीं जीती भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई
विराट कोहली की कप्‍तानी में टेस्‍ट सीरीज नहीं जीती भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. विराट की कप्‍तानी में भारत ने जीते 40 टेस्‍ट
  2. 20 जून से शुरू हो रही 5 मैचों की सीरीज
  3. शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 20 जून से इंग्‍लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्‍ट सीरीज से भारतीय टीम नए वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप साइकिल (2025-27) की शुरुआत करने जा रही है। इसके साथ ही भारतीय टेस्‍ट में गिल युग (India Test captains history) की शुरुआत भी होगी। रोहित शर्मा के सफेद जर्सी उतारने के बाद शुभमन गिल को भारतीय टेस्‍ट टीम का कप्‍तान नियुक्‍त किया गया। इंग्‍लैंड में युवा गिल के पास इतिहास रचने का मौका है।

इंग्‍लैंड में भारतीय टीम का टेस्‍ट प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इंग्‍लैंड में भारतीय टीम ने अब तक 67 टेस्‍ट खेले और 9 में ही जीत दर्ज की है। 36 मुकाबलों में इंग्‍लैंड ने भारत को हराया है और 22 मैच ड्रॉ रहे। इंग्‍लैंड की जमीं पर टीम इंडिया अब तक 3 टेस्‍ट सीरीज ही जीत पाई है। 2007 से भारतीय टीम इंग्‍लैंड में कोई टेस्‍ट सीरीज नहीं जीती। भारत के सबसे सफल टेस्‍ट कप्‍तान विराट कोहली भी अपनी कैप्‍टेंसी में इंग्‍लैंड में टेस्‍ट सीरीज नहीं जीत पाए थे। यहां तक की महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम भी इंग्‍लैंड में टेस्‍ट सीरीज पर कब्‍जा नहीं जमा पाई।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Head To Head: अंग्रेजों के सामने हो जाती है भारत की सिट्टी पिट्टी गुम, आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन 

2007 में जीती थी सीरीज

भारतीय टेस्‍ट इतिहास में 3 कप्‍तान ही ऐसे हुए हैं जिन्‍होंने इंग्‍लैंड में टेस्‍ट सीरीज जीती। इनमें राहुल द्रविड़, कपिल देव और अजित वाडेकर शामिल हैं। 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1 मुकाबला जीता था। वहीं 2 मैच ड्रॉ रहे थे।

भारत ने जीते थे 2 मैच

इससे पहले कपिल देव की कप्‍तानी में भारत ने 1986 में इंग्‍लैंड को उनके घर पर टेस्‍ट सीरीज में मात दी थी। 3 मैचों की सीरीज में भारत ने 2 मैच जीते थे। साथ ही 1 मुकाबला ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ था।

1971 में जीती थी पहली सीरीज

1971 में भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड में पहली बार टेस्‍ट सीरीज जीती थी। अजित वाडेकर की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने अंग्रेजों को 1-0 से शिकस्‍त दी थी। 3 मैचों की टेस्‍ट सीरीज के पहले 2 मैच ड्रॉ रहे थे। साथ ही आखिरी टेस्‍ट भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीता था।

ये भी पढ़ें: India Test squad vs England: 8 भारतीयों के पास ही इंग्‍लैंड की सरजमीं पर खेलने का अनुभव, 6 पहली बार करेंगे अंग्रेजों का सामना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।