IND vs ENG T20: कप्तान बनते ही Shreyas Iyer के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, क्या टीम इंडिया हार की हैट्रिक से बच पाएगी?
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है, क्योंकि वह अपने शुरुआती चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से एक भी नहीं जीत पाए ...और पढ़ें
-1783229845419_m.webp)
कप्तान बनते ही Shreyas Iyer के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड,
HighLights
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 में भी हराया
हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shreyas Iyer Unwanted Record: भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टी20आई मैच में भी भारत को इंग्लैंड के हाथों 4 विकेट से करारी शिकस्त मिली।
श्रेयस अकेले ऐसे कप्तान हैं, जो टी20 इंटरनेशनल इतिहास में अपने शुरुआती चार मैचों में जीत नहीं पाए हैं।
अब तक 3 से ज्यादा टी20 मैचों में भारत की कप्तानी 12 खिलाड़ियों ने की हैं, लेकिन अय्यर ही ऐसे कप्तान बने, जो अपने शुरुआती 4 में से एक भी मैच में जीत नहीं हासिल कर पाए। पांच साल बाद भारतीय टीम लगातार 3 मैच हारी है। इससे पहले ऐसा 2021 में हुआ था।
IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 में भी हराया
भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 190 रन बनाए। जैकब बेथल की शानदार पारी के दम पर इंग्लिश टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए और ये मैच 4 विकेट से अपने नाम किया। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 49 और अभिषेक शर्मा ने 43 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने 46 गेंद पर नाबाद 76 रन की पारी खेली। टॉम बैंटन और हैरी ने 39-39 रन का योगदान दिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि हर्षित-अक्षर और वरुण को 1-1 सफलता मिली।
खबरें और भी
वैभव को मिला डेब्यू का मौका
15 वर्ष 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेलकर सूर्यवंशी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया था।
वैभव ने उनके भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 14 वर्ष 16 दिन की उम्र में रोमनिया के मैरियन घेरासिम ने अक्टूबर 2020 में बुल्गारिया के खिलाफ टी-20 में पदार्पण किया था। वह ओवरऑल पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं।
आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देशों में यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है जिन्होंने 14 वर्ष 277 दिन की उम्र में जिंबाब्वे के खिलाफ पदार्पण किया था। पूर्णकालिक सदस्यों में पदार्पण करने वाली लिस्ट में वैभव दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।