Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जीरो की शर्मनाक हैट्रिक', अभिषेक शर्मा एक रन के लिए तरसे; NED के खिलाफ अंधविश्‍वास भी नहीं बचा पाया लाज

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 07:55 PM (IST)

    अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अभिषेक 3 गेंदों पर जी ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अभिषेक शर्मा नीदरलैंड्स के खिलाफ जीरो पर आउट

    2. अभिषेक का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरा डक

    3. अभिषेक शर्मा के लिए टोटका भी नहीं आया काम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। अभिषेक नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में अपना खाता नहीं खोल सके और तीन गेंदों पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए। शर्मा अब तक इस विश्व कप में एक भी रन नहीं बना सके हैं और वे लगातार तीसरी बार डक पर आउट हुए हैं। इससे पहले वे पाकिस्तान के खिलाफ भी खाता नहीं खोल सके थे।

    टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत से पहले अभिषेक को लेकर तमाम तरह की बातें होती थी। क्रिकेट जगत के तमाम जानकार का मानना था कि अभिषेक इस बार वर्ल्ड कप में बल्ले से तहलका मचाएंगे और वे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। हालांकि, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सभी को गलत साबित किया और वे अब तक अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं।

    अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बार जीरो पर आउट

    अभिषेक शर्मा के जीरो पर आउट होने का सिलसिला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हुआ। यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शर्मा पहली गेंद पर आउट हुए थे। इसके बाद वे बीमार पड़ चुके थे नामीबिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेले थे। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में अभिषेक ने वापसी की लेकिन 4 गेंदें खेलने के बाद अपना खाता नहीं खोल सके। अब नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वे अपना खाता नहीं खोल सके हैं और 3 गेंदों पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए हैं।

    वापसी के बाद बुरी तरह फ्लॉप

    अभिषेक शर्मा के पेट में हाल ही में संक्रमण हुआ था और उन्हें तेज बुखार की शिकायत भी हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उन्होंने वापसी की लेकिन दो मैच खेलने के बाद अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए तीन मैचों में अब तक उनके बल्ले से एक भी रन नहीं निकला है।

    खबरें और भी

    अभिषेक शर्मा ने आजमाया टोटका

    अभिषेक शर्मा लगातार इससे पहले दो बार जीरो पर आउट हो चुके थे। ऐसे में उन्होंने इस मुकाबले में एक टोटका आजमाया और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे। हालांकि, ये भी उनके लिए काम नहीं आया और जीरो पर आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने सिराज की जर्सी टोटके के लिए पहनी थी या फिर किसी अन्य वजह से इसकी दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है।

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के भोजपुरी ठुमके पर खेसारीलाल का रिएक्शन; बोले-पवन सिंह का गाना धरती पर, मेरा चांद पर

    यह भी पढ़ें- PAK vs NAM: पाकिस्‍तान की जीत के साथ कंफर्म हुई सुपर-8 की सभी टीमें, साहिबजादा फरहान का शतक नामीबिया पर पड़ा भारी