PAK vs NAM: पाकिस्तान की जीत के साथ कंफर्म हुई सुपर-8 की सभी टीमें, साहिबजादा फरहान का शतक नामीबिया पर पड़ा भारी
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बैटिंग करते ...और पढ़ें

पाकिस्तान ने नामीबिया को हराया
HighLights
पाकिस्तान ने नामीबिया को दी मात
साहिबजादा फरहान ने लगाया शतक
शादाब खान और उस्मान तारिक गेंद से बने हीरो
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी की है। पाकिस्तानी टीम ने नामीबिया के खिलाफ 102 रनों से जीत हासिल की और इसी के साथ उन्होंने सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है। पाक के लिए इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हीरो रहे। फरहान ने शतक लगाया और अपनी टीम को 199 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।
पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और नामीबिया को 200 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। नामीबिया की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और उन्हें मुकाबले में 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया है और वे इस इवेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीत सके।
फरहान के दम पर पाकिस्तान ने बनाए 199 रन
नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर ठोक दिए। पाकिस्तानी टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने कमाल की बैटिंग की और शतक लगाया। फरहान ने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
फरहान के अलावा मेन इन ग्रीन के लिए कप्तान आगा ने 23 गेंदों पर 38 रन बनाए। उनके अलावा शादाब खान 22 गेंदों पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह पाकिस्तान ने 199 रन बना लिए और नामीबिया को 200 रनों का लक्ष्य दिया। नामीबिया के लिए जैक ब्रासेल ने 2, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 1 विकेट लिया।
खबरें और भी
नामीबिया के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
200 रनों के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम की शुरूआत खराब रही और उन्होंने 32 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज हावी हो गए और नामीबिया की टीम 17.3 ओवरों में मात्र 97 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ पाकिस्तान ने मुकाबले को 102 रनों से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 4, जबकि शादाब खान ने 3 विकेट अपने नाम किए।