विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के दो गेंदबाज हुए बाहर, एक तीसरे T20I से रहेगा गायब तो दूसरा पूरी सीरीज में नहीं आएगा नजर; जानिए ताजा अपडेट

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:00 AM (IST)

पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही न्यूजीलैंड की टीम के दो बड़े गेंदबाज अगले टी20 ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड टीम को लगा झटका

न्यूजीलैंड टीम को लगा झटका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में हार झेलने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एक बड़ा फैसला किया है। उसने अपने तूफानी गेंदबाज को बाहर कर दिया है। कीवी टीम के लिए सीरीज जीतना अब चुनौती बन गया है क्योंकि इसके लिए उसे बाकी के बचे तीनों मैच जीतने होंगे।

दोनों ही मैचों में न्यूजीलैंड की टीम जीत के करीब लग रही थी, लेकिन पहले नमन धीर और दूसरे मैच में तिलक वर्मा ने उसके मुंह से जीत छीन ली। भारतीय टीम इस समय सीरीज में 2-0 से आगे है और सीरीज अपने नाम करने के लिए उसे सिर्फ एक जीत चाहिए।

यह गेंदबाज हुआ बाहर

भारत ने शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में चार विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद न्यूजीलैंड ने फैसला किया है कि बाकी के बचे तीनों मैचों में मैट हेनरी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। न्यूजीलैंड ने इसके पीछे तर्क खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को दिया है। न्यूजीलैंड के वर्कलोड प्लान के तहत वह अपने गेंदबाजों को रोटेट करेगा और इसी क्रम में हेनरी को बाहर किया गया है। हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रुके रहेंगे और वनडे सीरीज से दो दिन पहले ऑकलैंड के लिए रवाना होंगे।

लॉकी फर्ग्यूसन भी हुए बाहर

वहीं, दूसरे मैच में चोट के चलते मैदान से बाहर गए लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे टी20 मैच में नहीं खेलेंगे। वह आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे। वहीं तीसरे टी20 के बाद काइल जेमिसन वेलिंग्टन में ही रहेंगे। वह आखिरी दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।

ब्लेयर टिकनेर आखिरी के तीन मैचों के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। जोश क्लार्कसन आखिरी दो मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे। तीसरे टी20 में कवर के तौर पर मैट फिशर टीम के साथ जाएंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने T20I में लिखा नया इतिहास, भुवनेश्वर कुमार के चार साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ईशान किशन तीसरे T20I से भी हो सकते हैं बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।