Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK मैच में कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया, लेकिन नहीं हुई कोई गर्मागर्मी

    By Abhishek TripathiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 16 Feb 2026 04:52 PM (IST)

    India vs Pakistan T20 World Cup 2026: कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कोई तकरार नहीं हुई, जो पिछले एशिया कप ...और पढ़ें

    IND vs PAK मैच में कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया, लेकिन नहीं हुई कोई गर्मागर्मी

    IND vs PAK मैच में कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया, लेकिन नहीं हुई कोई गर्मागर्मी

    HighLights

    1.  एशिया कप की तरह यहां भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

    2. मैदान में खिलाड़ियों के बीच न ही कोई बात हुई और न कोई तकरार देखने को मिली

    3. आईसीसी चेयरमैन और बीसीसीआई पदाधिकारियों ने पीसीबी अध्यक्ष से नहीं की बात

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण दिल्ली। India vs Pakistan: पिछले साल दुबई में हुए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों में मैदान के अंदर और बाहर जमकर तकरार देखने को मिली थी लेकिन कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। ऐसा नहीं है कि टी-20 विश्व कप के इस मैच से पहले विवाद में कोई कमी थी लेकिन मैदान में खिलाड़ियों के बीच कोई भी तकरार नहीं हुई।

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए एशिया कप में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टास के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। यही नहीं जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाए थे। यहां भी ऐसा ही हुआ। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए न ही बीसीसीआई का कोई पदाधिकारी गया था और न ही आईसीसी चेयरमैन जय शाह वहां गए थे लेकिन यहां पर सब मौजूद थे।

    आईसीसी के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा, आईसीसी चेयरमैन जय शाह और बीसीसीआई के पदाधिकारी अहमदाबाद से विशेष चार्टर से कोलंबो पहुंचे। ये सभी एक साथ काफिले में प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचे। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी बाईं तरफ के वीआइपी बाक्स में थे तो आईसीसी व बीसीसीआई के बदाधिकारी दाईं तरफ के वीआइपी बाक्स में थे। इन लोगों के बीच न ही कोई बात हुई न ही कोई मुलाकात हुई।

    अलग था माहौल

    बीसीसीआई के निर्देश के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान का करार रद कर दिया था। जिसके बाद बांग्लादेश में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 विश्व कप खेलने से इन्कार कर दिया। जय शाह की अध्यक्षता वाली आइसीसी ने उसके मैच श्रीलंका शिफ्ट करने से इन्कार करते हुए स्काटलैंड को 20वीं टीम के तौर पर शामिल कर लिया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन का नाटक करते हुए पहले भारत के विरुद्ध मैच का बॉयकॉट किया और बाद में इस मैच को खेलने के लिए तैयार हो गया।

    खबरें और भी

    इतने विवाद के बावजूद मैदान पर पाकिस्तान और भारतीय खिलाड़ियों ने संयम दिखाया। हालांकि इस मैच में भारत के रवि शास्त्री की जगह जिंबाब्वे के तटस्थ कमेंटेटर पामी बांग्वा टास कराने उतरे। एशिया कप फाइनल में रवि शास्त्री के साथ पाकिस्तान के वकार यूनिस टास कराने गए थे। शास्त्री ने भारतीय कप्तान तो यूनिस ने पाकिस्तानी कप्तान से बात की थी।

    एशिया कप में हुआ था बवाल

    एशिया कप में पीसीबी ने आईसीसी से सूर्य कुमार यादव की दो शिकायतें की थीं। वहीं भारतीय टीम ने साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ की उकसावे वाली अभद्र हरकतों को लेकर मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। सूर्य और रऊफ पर जुर्माना भी लगा था। एशिया कप में फरहान ने अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले से 'गन सेलिब्रेशन' किया था तो हारिस रउफ ने संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद आक्रामकता दिखाई थी।

    यही नहीं वह अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल से भिड़े भी थे। एशिया कप में दोनों टीमों के बीच मैदान पर जमकर गालीगलौज हुई थी। यही नहीं उस टूर्नामेंट में पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को एक मैच से हटाने की मांग की थी। पाकिस्तान-यूएई के बीच वह मैच करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था।

    यह भी पढ़ें- NAM vs PAK: नामीबिया के हाथों उलटफेर का शिकार हुआ तो पाकिस्‍तान का क्‍या होगा? सुपर-8 का आसानी से समझें समीकरण

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: कैसे दोबारा T20 वर्ल्ड कप 2026 में टकराएंगे भारत-पाक? आसानी से पूरा समीकरण समझें