Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NAM vs PAK: नामीबिया के हाथों उलटफेर का शिकार हुआ तो पाकिस्‍तान का क्‍या होगा? सुपर-8 का आसानी से समझें समीकरण

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 04:37 PM (IST)

    PAK vs NAM T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 में जगह बना ली है, लेकिन पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई है। भारत से हारने के बाद, ...और पढ़ें

    Pakistan की टीम कैसे T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में पहुंच सकती है?

    Pakistan की टीम कैसे T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में पहुंच सकती है?

    HighLights

    1. भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान की सुपर-8 की स्थिति हुई खराब

    2. भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से दी मात

    3. कैसे पाकिस्तान अभी भी सुपर-8 के लिए कर सकता है क्वालीफाई?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification Scenario:आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बना ली है। पाकिस्तान को 61 रन से हराकर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत हासिल की। कोलंबो में खेले गए इस मैच में 176 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई। भारत से पहले वेस्टइंडीज की टीम ने नेपाल को मात देकर सुपर-8 का टिकट कटाया था। चारों ग्रुप से टॉप 2-2 टीमें सुपर8 में जगह बनाएगी।

    भारतीय टीम से मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम की सुपर-8 की राह मुश्किल हो गई है। अब उसे अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नामीबिया से भिड़ना है। ऐसे में अगर नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच को भी अगर पाकिस्तान हार जाता है तो फिर क्या होगा? आइए जानते हैं।

    Pakistan की टीम कैसे T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में पहुंच सकती है?

    दरअसल, पाकिस्तान को अपने आखिरी ग्रुप मैच में नामीबिया (NAM vs PAK) को हराना ही होगा, अगर उसे सुपर-8 में जगह बनानी है। जीत की स्थिति में वो 6 अंक के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगा, जबकि हार अगर उसे मिलती है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वैसे भी नामीबिया सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुका है। ऐसे में उसके लिए खोने को कुछ नहीं बचा है।

    ऐसे में पाकिस्तान के लिए अब अगला मैच वर्चुअल नॉकआउट बन गया है। ग्रुप-ए में भारत 6 अंक के साथ टॉप पर है और सुपर-8 में उसकी जगह पूरी तरह पक्की हो चुकी है। भारत का नेट रनरेट +3.050 का है। भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर आ गई है। वहीं, यूएई की टीम दूसरे पायदान पर है। यूएसए और पाकिस्तान दोनों के ही 4-4 अंक है, लेकिन नेट रन रेट पाकिस्तान टीम का उससे खराब है।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान टीम का नेट रन रेट -0.403 है, जबकि अमेरिका का नेट रनरेट +0.787 है। अगर नामीबिया के खिलाफ मैच पाकिस्तान हारता है तो उसके 4 ही अंक होंगे। ऐसे में अमेरिका बेहतर नेट रनरेट के चलते सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकता है। अगर नामीबिया के खिलाफ मैच धुलता है तो पाकिस्तान टीम 5 अंक के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगी।

    वहीं, नीदरलैंड्स भी सुपर-8 की रेस से पूरी तरह से बाहर नहीं हुआ है, लेकिन उसे अपने आखिरी मैच में भारतीय टीम पर बहुत बड़ी जीत हासिल करनी होगी, ताकि उसका नेट रन रेट यूएसए से अच्छा हो जाए। उसे ये दुआ करनी होगी कि पाकिस्तान को नामीबिया की टीम हरा दें। नीदरलैंड्स के 3 मैच से 2 अंक है और उसका नेट रनरेट -1.352 है।

    यह भी पढ़ें- "इतिहास का सबसे काला दौर", भारत से हार के बाद PCB पर फूटा पाक दिग्‍गज का गुस्‍सा; मोहसिन नकवी को लगाई लताड़

    यह भी पढ़ें- बिना नागरिकता के 1993 से मेरठ में रह रहीं मां-बेटी, ISI के लिए जासूसी करने का भी आरोप