Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: टेस्ट सीरीज हार के बाद भी फिलहाल गौतम गंभीर की कुर्सी पर नहीं है कोई खतरा

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 06:00 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद लोगों के निशाने पर हैं। उनकी कोचिंग में ही टीम इंडिया को न्य ...और पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की कुर्सी पर नहीं है खतरा

    भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की कुर्सी पर नहीं है खतरा

    HighLights

    1. चयनसमिति की कार्यप्रणाली से खुश नहीं है बीसीसीआई

    2. वनडे और टी-20 सीरीज से पहले कोई रिव्यू नहीं होगा

    3. रविवार से शुरू हो रही है वनडे सीरीज

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण नई दिल्ली : पिछले साल घर पर पहली बार न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप और अब दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 25 साल बाद घर में 0-2 से क्लीन स्वीप झेलने वाली भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की कुर्सी पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

    बीसीसीआइ इन हार से खुश नहीं है लेकिन अभी इसको लेकर वह कोई रिव्यू मीटिंग करने को लेकर विचार नहीं कर रही है। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने दैनिक जागरण से कहा कि देखिए श्रीलंका और न्यूजीलैंड के विरुद्ध घर पर हार ने हमें सोचने पर मजबूर किया है लेकिन मुख्य कोच को लेकर जो बातें चल रही हैं वो सब बेबुनियाद हैं। हमें उन पर पूरा भरोसा है। उनकी कोचिंग में हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता है। उन्हें जो टीम दी जाएगी उसी को तो वह खिलाएंगे।

    उन्होंने कहा, "पहले जब चयनसमिति टीम चुनती थी तो इस बात का ध्यान रखती थी कि जब टेस्ट मैच की अंतिम-11 चुनी जाए तो उसमें पांच मुख्य बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, एक ऑलरांउडर और चार गेंदबाज हों। अभी आप देखिए जो 15 दिए जा रहे हैं, उसी में से कोच और कप्तान को सर्वश्रेष्ठ-11 चुनने होंगे।"

    2027 तक का है कार्यकाल

    मालूम हो कि राहुल द्रविड़ के बाद टीम से मुख्य कोच के तौर पर जुड़ने वाले गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक है। गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने वनडे और टी-20 में तो बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन टेस्ट में उसके हाल खराब रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली हार के बाद रिव्यू को लेकर बीसीसीआई के पदाधिकारी ने कहा कि अभी तो रिव्यू का कोई सवाल नहीं है।

    खबरें और भी

    इस कारण नहीं होगी मीटिंग

    भारतीय टीम रविवार से दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध तीन मैचों की सीरीज का पहला एकदिवसीय मुकाबला खेलेगी। वनडे सीरीज छह दिसंबर को विशाखापत्तनम में खत्म होगी। इसके बाद नौ से 19 दिसंबर तक टी-20 सीरीज चलेगी। बीसीसीआई कभी भी सीरीज के बीच में रिव्यू मीटिंग नहीं रखती। जब टीम कोई सीरीज खेल रही हो, ऐसे में रिव्यू मीटिंग रखने से उनका दिमाग भटकता है। हम नहीं चाहते हैं कि मीटिंग की वजह से टीम के प्रदर्शन पर कोई असर पड़े। दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा खत्म होने के बाद लंबा गैप है। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत आएगी और 11 जनवरी से वनडे सीरीज खेलेगी। अगर कोई रिव्यू मीटिंग होनी होगी तो इन दोनों सीरीज के बीच में होगी।

    यह भी पढ़ें- IND vs SA,1st ODI Preview: रोहित शर्मा और विराट कोहली की होगी कड़ी परीक्षा, ऋषभ पंत पर भी नजरें

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: रांची में मैच देखने आएंगे एमएस धोनी! टीम इंडिया के कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट