IND vs SA: उपकप्तान होने के बावजूद अक्षर पटेल को टीम इंडिया में क्यों नहीं मिल रही जगह? कप्तान सूर्या ने बताई वजह
भारत के उपकप्तान अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला है। इसको सूर्या ने टीम की रणनीति बताई है और इसी व ...और पढ़ें

अक्षर पटेल क्यों हैं प्लेइंग 11 से बाहर
HighLights
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में मैच
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
अक्षर पटेल को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में उसी टीम के साथ खेलने का फैसला किया, जो पिछले मुकाबले में खेली थी। यानी इस मैच में भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में उपकप्तान अक्षर पटेल को जगह नहीं मिली। अक्षर को बाहर करने कारण सूर्या ने टीम का संतुलन बताया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान टॉस पर सूर्या ने बताया कि अक्षर पटेल का बाहर होना बहुत कठिन है लेकिन हमने एक रणनीति के तहत ये फैसला किया है। मुकाबले से पहले ये सवाल था कि अक्षर पटेल की साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में वापसी हो सकती है और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर किया जा सकता है लेकिन कप्तान ने टीम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला किया।
अक्षर पटेल क्यों हैं बाहर?
सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया, "हमने अपनी टीम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। हम उसी प्लेइंग 11 के साथ इस मैच में भी उतरे हैं, जो पिछले मैच में खेली थी। अक्षर को बाहर रखना बहुत ही मुश्किल फैसला है लेकिन हमने एक रणनीति के तहत ये फैसला लिया है।"
अक्षर पटेल पिछले मुकाबले में भी थे बाहर
अक्षर पटेल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के उपकप्तान हैं लेकिन उन्हें लगातार दो मैचों से बाहर रखा गया है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया था और सुंदर को मौका दिया गया था लेकिन अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनको प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है। अक्षर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे और गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, इसके बाद उन्हें लगातार दो मैचों में मौका नहीं मिल रहा है।
खबरें और भी
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जैंसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi के लिए बिहार सरकार ने खोला खजाना, नीतीश कुमार ने U-19 विश्वकप के हीरो को 50 लाख का इनाम दिया