IND vs SL Test Weather Report: गॉल टेस्ट में बारिश बनेगी चुनौती, कहीं बिगड़ न जाए पूरा समीकरण; जानिए ताजा हाल
IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जाएगा। यहां के मौसम पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। ...और पढ़ें

गॉल के मौसम पर रहेंगी नजरें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त शनिवार से हो रही है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए ये सीरीज काफी अहम है। अगर यहां भारत को हार मिलती है तो फिर तीसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप खेलने और पहली बार इसे जीतना का सपना इंतजार के बक्से में चला जाएगा।
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा। इस मैच पर सभी की नजरें रहेंगी, लेकिन नजरें गॉल के मौसम पर भी रहेंगे जो कभी भी बदल सकता है। तीन दिन के अभ्यास मैच के दौरान भी देखा जा चुका है कि बारिश ने परेशान किया था। हालांकि, वो मैच कोलंबों में था, लेकिन इससे पता चलता है कि श्रीलंका में बारिश के आसारन बने हुए हैं। ऐसे में पहले टेस्ट मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।
ऐसा रहेगा पांचों दिन मौसम
मैच के पहले दिन से ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। एक्यूवेदर की मानें तो पहले ही दिन 82 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान बताया जा रहा है। सबसे ज्यादा सुबह के समय बारिश की संभावना जताई गई है। यानी मैच की शुरुआत में देरी हो सकती है और पहला सत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है। वहीं दूसरे दिन 66 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। दूसरे दिन भी सुबह बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है।
तीसरे दिन 81 प्रतिशत बारिश का अनुमान जताया गया है, लेकिन यहां शाम के समय और रात में बारिश की संभावना ज्यादा है। चौथे और पांचवें दिन क्रमशः 55 और और 56 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद
अगर मौसम ऐसा ही रहता है तो फिर तेज गेंदबाज भी अहम रोल निभा सकते हैं। यूं तो श्रीलंका में स्पिनरों का बोलबाला रहता है, लेकिन ऐसे मौसम में तेज गेंदबाज भी अहम रोल निभा सकते हैं खासकर बारिश के तुरंत बाद के एक घंटे में। दोनों टीमों की नजरें भी इस बात पर होंगी और वह पर ध्यान दे रही होंगी।