विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL 2nd Test: जीत के बावजूद गौतम गंभीर करेंगे प्लेइंग-11 में बदलाव? इस धुरंधर का कट सकता पत्ता

Updated: Sat, 22 Aug 2026 06:04 PM (IST)

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्‍ट में भारतीय स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया था। मानव सुथार ने 10 विकेट चटकाए थे।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्‍ट में भारतीय स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया था। मानव सुथार ने 10 विकेट चटकाए थे तो वहीं रवींद्र जडेजा को 4 सफलताएं मिली थीं। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 25 ओवर गेंदबाजी की थी और वह 1 विकेट ही ले पाए थे।

ऐसे में कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में रविवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्‍ट में भारतीय टीम प्‍लेइंग 11 में 1 बदलाव कर सकती है। कुलदीप यादव की जगह मध्‍यप्रदेश के 33 साल के स्पिनर सारांश जैन को डेब्‍यू का मौका मिल सकता है। जैन ने 54 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 188 विकेट लिए हैं।

जैन ने किया अभ्‍यास

मैच से दो दिन पहले सारांश ने नेट्स में गेंदबाजी की, जहां उन्होंने ऋषभ पंत को कई बार मुश्किल में डाला। मैच से एक दिन पहले उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका भी मिला। वहीं, कुलदीप ने मैच से दो दिन पहले आराम किया और मैच से एक दिन पहले नेट्स पर भी मौजूद नहीं थे। इसके अलावा टीम इंडिया में ज्‍यादा बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है।

गिल को बनाने होंगे रन

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते है। पिछले मैच में शानदार बल्‍लेबाजी करने वाले पडिक्‍कल 3 नंबर पर उतर सकते हैं। कप्‍तान शुभमन गिल 4 नंबर पर मैदान में आ सकते हैं। इसके बाद ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत को भेजा जा सकता है। रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर की भ‍ूमिका में रह सकते हैं। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जा सकती है। वहीं स्पिन में मानव सुथार के साथ कुलदीप यादव या सारांश जैन को उतारा जा सकता है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव/सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारतीय टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी, गुरनूर बराड़।

श्रीलंका टीम भी करेगी बदलाव

श्रीलंका के कप्‍तान धनंजय डी सिल्वा ने कन्फर्म किया कि कामिल मिशारा ओपनर की उस जगह लेंगे। यह जगह निशान मदुष्का के हटने से खाली हुई है। मदुष्का को कोलंबो मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। मिशारा ने अभी तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने 'A' टीम के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में अच्छे रन बनाए हैं।

मिशारा के सेलेक्शन पर धनंजय ने कहा, "हमें बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों के कॉम्बिनेशन की जरूरत थी।" श्रीलंका ने टीम में सहन अराच्चिगे को भी शामिल किया है। 30 साल के इस खिलाड़ी ने इंडिया 'A' के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों में 72 और 127 रन बनाए और श्रीलंका 'A' की कप्तानी भी की। साथ ही वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

मुकाबला उनके और पसिंदु सूरियाबंदारा के बीच होगा। सूरियाबंदारा ने गॉल में दिनेश चांदीमल के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर डेब्यू किया था और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। धनंजय ने कहा कि बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं होगा। इसका मतलब है कि सूरियाबंदारा एक और मैच में नंबर 3 पर खेलेंगे, जबकि 4-5-6 नंबर पर कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा की जगह पक्की है।

श्रीलंका की संभावित प्‍लेइंग 11

कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

श्रीलंका टीम

लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो।

यह भी पढ़ें- IND vs SL 2nd Test: सीरीज फतह करने उतरेगी टीम इंडिया, मोबाइल और टीवी पर फ्री में ऐसे देखें लाइव मैच

यह भी पढ़ें- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा SSC पर जीत दर्ज करना, बल्‍लेबाजी में बन सकते हैं बड़े रिकॉर्ड