विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL 2nd Test: सीरीज फतह करने उतरेगी टीम इंडिया, मोबाइल और टीवी पर फ्री में ऐसे देखें लाइव मैच

Updated: Sat, 22 Aug 2026 05:06 PM (IST)

गॉल में श्रीलंका को हराने के बाद भारतीय टीम की नजर अब दूसरे टेस्‍ट में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर है।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गॉल में श्रीलंका को हराने के बाद भारतीय टीम की नजर अब दूसरे टेस्‍ट में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्‍ट को भारत ने 165 रन से जीता था। इस मैच में देवदत्‍त पडिक्‍कल ने शतक लगाया था।

वहीं मानव सुथार ने 10 विकेट चटकाए थे। अब शुभमन गिल जीत के साथ श्रीलंका से विदा लेना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्र‍ीमिंग डिटेल

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच 23 अगस्‍त से खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 9:30 बजे होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्‍ट मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्‍ट मैच को टीवी पर सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्‍ट मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्‍ट मैच को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, अन्‍य खबरें और मैच रिपोर्ट आप दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर पढ़ सकते हैं।

श्रीलंका टीम

लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो।

भारतीय टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी, गुरनूर बराड़।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा SSC पर जीत दर्ज करना, बल्‍लेबाजी में बन सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- भारत से हिसाब बराबर करने के लिए श्रीलंका ने दो 'धुरंधरों' को किया शामिल, 23 अगस्त से शुरू होगी जंग