विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत से हिसाब बराबर करने के लिए श्रीलंका ने दो 'धुरंधरों' को किया शामिल, 23 अगस्त से शुरू होगी जंग

Updated: Thu, 20 Aug 2026 10:37 PM (IST)

भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने दो खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका ने अपनी टीम में दो खिलाड़ियों को शामिल किया है। श्रीलंकाई टीम को गॉल में खेले गए पहले मुकाबले में 165 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में मेजबान टीम के दो खिलाड़ी चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वे दूसरे मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।

श्रीलंका ने रिप्लेसमेंट के रूप में दो खिलाड़ियों को शामिल किया है। श्रीलंका के लिए दूसरे टेस्ट मैच से पहले मुश्किलें बढ़ गई क्योंकि उनके दो नियमित बल्लेबाज चोटिल हो गए। दिनेश चांदीमल को पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी, जबकि कुसल मेंडिस लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हुए थे, वे भी दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं।

कामिल मिशारा और साहन अरच्चिगे टीम में शामिल

श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल पहले टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। उनका सिर मैदान से टरा गया था, जिसके बाद वे खेल का हिस्सा नहीं रह सके। उनकी जगह कन्कशन सब्टीट्यूट के तौर पर पसिंदु सूरियाबंदारा को प्लेइंग-11 में शामिल किया था, जो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। दूसरी तरफ एलपीएल में कुसल मेंडिस को चोट लगी थी, जिसकी वजह से वे पहले मैच के बाद दूसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं।

इन दोनों चोटिल खिलाड़ियों की जगह कामिल मिशारा और साहन अरच्चिगे को टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों ही खिलाड़ी श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मौका मिला है। अरच्चिगे ने हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ खेले गए अनौपचारिक टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 127 रन बनाए थे। अब उन्हें टीम में जगह मिली है।

मिशारा और अरच्चिगे के आंकड़े

मिशारा की बात करें, तो उन्होंने अब तक श्रीलंका के लिए 6 वनडे मैच खेलते हुए 148 रन बनाए हैं। 24 टी20 मैचों में उनके नाम 566 रन दर्ज हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके रिकॉर्ड्स की बात करें, तो उन्होंने 49 मैचों में 3521 रन बनाए हैं। अरच्चिगे के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने श्रीलंका के लिए 5 वनडे और एक टी20 मैच खेला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 85 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 4365 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में किया ऐतिहासिक कारनामा, खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के साथ टॉप पर पहुंचे

यह भी पढ़ें- IND vs SL: कुलदीप यादव की जगह पर मंडराया खतरा, 33 साल के ऑफ स्पिनर को मिल सकता है डेब्‍यू का मौका