विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: 'सिर्फ स्पिनरों के लिए पिच...', भारत को निराश करने के बाद श्रीलंकाई कोच गैरी कर्स्टन ने कही गंभीर को चुभने वाली बात!

Updated: Fri, 28 Aug 2026 02:50 PM (IST)

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद पिचों को लेकर बड़ा बयान दिया ...और पढ़ें

गैरी कर्स्टन ने दिया बड़ा बयान

गैरी कर्स्टन ने दिया बड़ा बयान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जीत के करीब थी, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अंगद की तरह पैर जमाए और भारत से जीत छीन ली। ये मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस सीरीज के खत्म होने के बाद श्रीलंकाई कोच गैरी कर्स्टन ने ऐसा बयान दिया है जो गौतम गंभीर को चुभ सकता है।

श्रीलंका में भारत की तरह ही स्पिनरों को बोलबाला माना जाता है, लेकिन इस सीरीज में तेज गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 67 विकेट गिरे जिसमें से 24 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। आशिता फर्नांडो श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वह इस सीरीज के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भी रहे। उन्होंने 10 विकेट लिए। कर्स्टन ने कहा कि उनकी कोशिश सिर्फ ऐसी विकेट तैयार करने की नहीं होती है जहां सिर्फ स्पिनर ही कमाल करें क्योंकि इस तरह से आप एक क्रिकेट टीम नहीं बना सकते।

कर्स्टन ने दिया बड़ा बयान

देखा जाए तो मौजूदा दौर में टेस्ट मैच पांचवें दिन जाए ये बहुत ही कम देखने को मिलता है। हालांकि, इस सीरीज के दोनों मैच पांचवें दिन गए। कर्स्टन ने कहा कि वह सिर्फ स्पिनरों की मददगार पिच ही बनाना नहीं चाहते बल्कि ऐसी पिच भी चाहते हैं जहां उनके तेज गेंदबाज भी कमाल कर सकें।

कर्स्टन ने कहा, "मैं इस बात का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं कि ये बात सुनिश्चित करूं कि हम सिर्फ स्पिनरों के लिए ही विकेट न बनाएं। हम ऐसी पिचें तैयार करना चाहते हैं जहां हमारे तेज गेंदबाज भी हमें मैच जिता सकें। इसी तरह आप एक क्रिकेट टीम बनाते हैं- जो हर स्थिति में खेल सके। इस टेस्ट सीरीज में जो दो विकेट तैयार की गई थीं उनसे मैं काफी प्रभावित हूं।"

कर्स्टन ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके स्पिनर, तेज गेंदबाज और बल्लेबाज मेहनत करें न की सिर्फ स्थिति का फायदा उठाएं। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज बल्लेबाजी कर पाएं। स्पिनर कड़ी मेहनत करें और तेज गेंदबाज भी अपना काम करें। गॉल मैच की दूसरी पारी में हमारे तेज गेंदबाजों ने 10 में से सात विकेट लिए।"

गंभीर को चुभ सकती है बात

कर्स्टन की ये बातें भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर को चुभ सकती हैं क्योंकि उनकी कोशिश भारत में स्पिनरों की मददगार पिचें बनाने की होती है। हालांकि, इसका खामियाजा भारत को खुद भुगतना पड़ा है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने भारत को भारत में ही टेस्ट सीरीज में मात दी। इन दोनों टीमों के स्पिनर भारतीय स्पिनरों से ज्यादा प्रभावी दिखे। इसके बाद भी गंभीर की कोशिश रहती है कि भारत में अगर टेस्ट मैच हो तो फिर स्पिनरों की मददगार पिच ही बने। ऐसे में ऐसी विकेट तैयार करना जहां हर विभाग में मेहनत करनी पड़े और हर किसी के लिए कुछ न कुछ हो, गंभीर को शायद ये सोच पसंद न आए।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: मैच जीतने में असफल, लेकिन बातें बनाने में आगे निकल गए गिल; ड्रॉ के बाद इस तरह किया टीम का बचाव

यह भी पढ़ें- Sonal Dinusha ने क्रीज पर गाड़ा खूंटा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ; 1-0 से सीरीज जीतकर भारत ने किया ट्रॉफी पर कब्जा