विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sonal Dinusha ने क्रीज पर गाड़ा खूंटा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ; 1-0 से सीरीज जीतकर भारत ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Updated: Thu, 27 Aug 2026 05:05 PM (IST)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्‍ट मुकाबला ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ। इसके साथ ही भारत ने 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के खिलाफ पहली बार टेस्‍ट सीरीज खेल रहे सोनल दिनुशा ने कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्‍ट में क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया। श्रीलंका की दूसरी पारी में सोनल 133 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्‍होंने भारत के मुंह से जीत छीन ली। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ। इसके साथ ही भारत ने 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। इससे पहले भारत ने गॉल टेस्‍ट 165 रन से जीता था।

 

 

मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी 503 रन पर घोषित कर दी। श्रीलंका टीम पहली पारी में 290 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका ने 5वें दिन के अंत तक बल्‍लेबाजी की और दूसरी पारी में 429-9 स्‍कोर किया। इसके बाद दोनों टीमों ने हाथ मिलाया। श्रीलंका को पिछले उन 27 टेस्ट मैचों में से 24 में हार का सामना करना पड़ा था जिनमें उन्हें 'फॉलोऑन' के लिए कहा गया था; इनमें भारत के खिलाफ खेले गए सभी आठ मैच भी शामिल हैं।

पहली पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्‍वी जायसवाल (45) और केएल राहुल (18) ने अच्‍छी शुरुआत दी। 3 नंबर पर उतरे देवदत्‍त पडिक्‍कल ने शतक लगाया। उन्‍होंने 193 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली।। कप्‍तान शुभमन गिल के बल्‍ले से अर्धशतक निकला।

इसके बाद विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत (63) ने भी फिफ्टी लगाई। रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए तो ध्रुव जुरैल ने शतक जड़ा। वह 115 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

 

सोनल दिनुशा (103) के शतक और पसिंदु सूरियाबंदारा (80) की फिफ्टी की बदौलत श्रीलंका ने पहली पारी में 290 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्‍णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए। वहीं सारांश जैन के खाते में 2 सफलताएं आईं।

फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका टीम की ओर से सोनल ने पैर जमाए और भारत की जीत की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया। सोनल 133 रन बनाकर नाबाद रहे। पसिंदु सूरियाबंदारा ने 92, कामिंदु मेंडिस ने 55 और केशरा नुवानथा ने 46 रन बनाए। मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें- IND vs SL 2nd Test Live Score: कोलंबो टेस्‍ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती टेस्‍ट सीरीज

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'तेंदुलकर जैसे दिख रहे हैं', सोनल दिनुशा के लिए BCCI उपाध्‍यक्ष का पोस्‍ट हुआ वायरल