IND vs SL: मैच जीतने में असफल, लेकिन बातें बनाने में आगे निकल गए गिल; ड्रॉ के बाद इस तरह किया टीम का बचाव
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत के मुहाने पर खड़ी टीम इंडिया को ड्रॉ नसीब हुआ जो उसके ...और पढ़ें
-1787891396349_m.webp)
शुभमन गिल ने दिया हैरान करने वाला बयान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
कोलंबो: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को स्वीकार किया कि श्रीलंका के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में जीत हासिल नहीं कर पाना निराशाजनक था, लेकिन उन्होंने ड्रॉ हुए इस मुकाबले में अपने खिलाड़ियों के प्रयास और इरादे को 10 में से 10 अंक दिए।
भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 229 रन कर दिया था, लेकिन मेजबान टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूरा पांचवां दिन निकाल दिया और सोनल दिनुशा की नाबाद 133 रन की शानदार पारी की बदौलत मैच ड्रॉ करा लिया।
गिल ने बनाए बहाने
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा कि यह काफी निराशाजनक होता है। शुरुआत में हमने काफी आक्रमण किया। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, पिच धीमी होती गई। ऐसा नहीं था कि गेंद बिल्कुल भी मूव नहीं कर रही थी, लेकिन जब गेंद घूम रही थी, तब विकेट लेने के मौके नहीं थे। पिच पूरी तरह सपाट भी नहीं थी।
श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने की मुश्किल पैदा
गिल ने संकेत दिया कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पूरी तरह रक्षात्मक रवैये ने भारतीय गेंदबाजों के लिए विकेट हासिल करना और मुश्किल बना दिया। भारतीय कप्तान ने कहा कि जब तक आप शॉट खेलने और रन बनाने की कोशिश नहीं करते, तब तक विकेट लेना मुश्किल होता है। हमने हर संभव कोशिश की और मुझे नहीं लगता कि हमारे प्रयास में कोई कमी थी। हमारे स्पिनरों ने तीन दिनों तक लगातार 50-60 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में तीन दिन तक लगातार क्षेत्ररक्षण करना आसान नहीं होता। मैं प्रयास और इरादे के लिए 10 में से 10 अंक दूंगा। उन्होंने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।
