Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज खान का छलका दर्द, स्टोरी पोस्ट कर बयां किए हालात; दिए नई शुरुआत के संकेत

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:05 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट से तहलका मचा दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपना दुख बताने के साथ-साथ कुछ ...और पढ़ें

    सरफराज खान ने बयां किया दर्द

    सरफराज खान ने बयां किया दर्द

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। इस दौरे पर उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। आज से टीम इंडिया ने अभ्यास मैच खेलना शुरू किया है। इस बीच टेस्ट टीम से बाहर किए गए एक खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। ये खिलाड़ी हैं सरफराज खान

    सरफराज खान को आखिरी बार टीम इंडिया में जगह इंग्लैंड दौरे पर मिली थी, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था। तब से सरफराज टीम से बाहर हैं और अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी टीम में आने की राह देख रहे हैं।

    सरफराज ने बयां किया दर्द

    टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच आज से तीन दिवसीय अभ्यास मैच शुरू हुआ है। इस मैच के बीच सरफराज की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस स्टोरी में सरफराज ने एक फोटो पोस्ट किया है जिस पर लिखा है, "हो सकता है कि मेरी जगह न बन रही हो, लेकिन मेरे पास जो भी है मैं उसके साथ लड़ाई लडूंगा।"

    इसके अलावा सरफराज ने इसी पोस्ट में नया अध्याय शुरू करने के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने लिखा है, "न्यू चैप्टर, जर्सी 2"

    इससे ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवत: सरफराज नई टीम के साथ घरेलू सीजन में नजर आएं।

    0bos5sso_c_625x300_07_August_26

    ऐसा रहा है करियर

    सरफराज ने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में खेली गई टेस्ट सीरीज में अपना डेब्यू किया था। वह भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिनमें 37 की औसत से 371 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से तीन अर्धशतक और एक शतक निकला है। ये शतक उन्होंने बेंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ जमाया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका पर टूटी आफत, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ दिग्गज बल्लेबाज; टीम परेशान

    यह भी पढ़ें- Shubman Gill को अभ्‍यास सत्र के दौरान लगी चोट, भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन