Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM: जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने उतरेंगे श्रेयस अय्यर, प्लेइंग-11 से रिंकू सिंह की हो सकती है छुट्टी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:34 AM (IST)

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच हरारे में खेला जाना है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उ ...और पढ़ें

    भातीय क्रिकेट टीम

    भातीय क्रिकेट टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा मुकाबला हरारे में ही खेला जाना है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की ये पहली सीरीज जीत है। भारत ने पहले ही टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है और ऐसे में तीसरे टी20 मैच में कप्तान अय्यर कुछ बदलाव कर सकते हैं। बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

    अय्यर की कप्तानी में भारत पहले 7 मैच में से एक भी मुकाबला नहीं जीत सका था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ अब सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इसी वजह से तीसरे टी20 मैच में बदलाव हो सकता है। भारत जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करना चाहेगा और अय्यर विनिंग कॉम्बिनेशन में अधिक छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे लेकिन बेंच पर बैठे एक ऑलराउंडर को मौका मिल सकता है।

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच हरारे में खेला जाना है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 4:30 बजे से शुरू होगा। भारत ने पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

    वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

    वैभव सूर्यवंशी ने पहले टी20 मैच में अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी लगाई थी। दूसरे मैच में वे बड़ी पारी नहीं खेल सके थे 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में उनके ऊपर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। सूर्यवंशी आखिरी मैच में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे और बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

    खबरें और भी

    भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव

    जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है। शेडगे को अब तक इस दौरे पर एक भी मैच में मौका नहीं मिला है। दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए अशोक शर्मा और यश ठाकुर ने डेब्यू कर लिया है। ऐसे में सीरीज जीतने के बाद शेडगे को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। शेडगे को रिंकू सिंह या शिवम दुबे की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग-11

    वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, रवि विश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, यश ठाकुर।

    यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में BCCI करेगा बड़ा बदलाव! आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एक्शन में क्रिकेट बोर्ड

    यह भी पढ़ें- '220 का स्कोर सोने पर सुहागा रहा' श्रेयस अय्यर ने बताया कैसे ईशान-तिलक और गेंदबाजों ने मिलकर लिखी जीत की कहानी