वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर गरजा, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए जड़ी एक और फिफ्टी
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में रविवार को वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। ...और पढ़ें
-1785066422330_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में रविवार को वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद भी वैभव का बल्ला नहीं रुका।
उन्होंने मैदान के चारों और शॉट लगाए और 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान वैभव ने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। ब्रैड इवांस ने बाउंड्री पर उनका बेहतरीन कैच लिया।
8️⃣1️⃣ runs
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
4️⃣9️⃣ deliveries
8️⃣ fours
4️⃣ sixes
Vaibhav Sooryavanshi thrilled Harare with another special outing 🌟👏
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mkCLNzWNQe
दूसरा अर्धशतक लगाया
सीरीज में वैभव का यह दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले सीरीज के पहले ही ही मैच में वैभव ने 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे। शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में वैभव को शुरुआत तो अच्छी मिली थी, पर वह इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए थे। 15 साल के बल्लेबाज ने 9 गेंदों पर 20 रन कूटे थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 1 छक्का निकला था।
वैभव ने रचा इतिहास
आखिरी टी20 में फिफ्टी लगाने के साथ ही वैभव ने इतिहास भी रच दिया। वह मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल से पहले सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला को पीछे छोड़ दिया है। मल्ला ने 1 बार यह काम किया था।
खबरें और भी
Make that a 2️⃣nd T20I half-century 🫡
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
Vaibhav Sooryavanshi putting on a show again in Harare 👏#TeamIndia 95/1 after 10 overs.
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#ZIMvIND pic.twitter.com/8AQsYGdi3h
भारत की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड, 5 T20I मैच में ही हासिल की बादशाहत
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया ने बनाया मास्टरप्लान, ईशान किशन ने खोले राज