Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND-W vs AUS-W 1st ODI Live Streaming: टी20 में जीत के बाद अब वनडे की अग्निपरीक्षा, ब्रिस्बेन में होगा पहला घमासान

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 04:08 PM (IST)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया है। अब दोनों टीमों के बीच 24 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऐतिहा ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND-W vs AUS-W 1st ODI Live Streaming: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपने हौसले और जज्बे का शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। बारिश से प्रभावित पहले मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत 21 रनों से जीत दर्ज की थी, हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में 19 रनों से पलटवार कर सीरीज बराबर कर दी। लेकिन निर्णायक मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की सेना ने धैर्य नहीं खोया और 17 रनों की शानदार जीत के साथ टी20 ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। ऐसे में जानते हैं फैंस कैसे और कहां भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच लाइव देख सकते हैं?

    IND-W vs AUS-W 1st ODI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    अगर ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा एकतरफा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 61 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 49 बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है, जबकि भारत केवल 12 मैच ही जीत सका है। हालांकि, मौजूदा भारतीय टीम की फॉर्म और आत्मविश्वास को देखते हुए इन आंकड़ों के बदलने की पूरी उम्मीद है।

    ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर टक्कर

    ब्रिस्बेन का गाबा मैदान अपनी गति और उछाल के लिए जाना जाता है। भारत के पास स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जैसी आक्रामक ओपनिंग जोड़ी है, जबकि गेंदबाजी में रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा की भूमिका अहम होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पेरी, बेथ मूनी और ताहलिया मैक्ग्रा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भारत के लिए बड़ी चुनौती पेश करेंगे।

    IND-W vs AUS-W 1st ODI Live Streaming की डिटेल्स

    पहला वनडे: 24 फरवरी, 2026 (ब्रिस्बेन)

    टाइम- सुबह 9:20 AM (भारतीय समयानुसार)

    लाइव टेलीकास्ट: भारत में फैंस JioHotstar और Star Sports Network पर लाइव एक्शन देख सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में यह Foxtel और Kayo पर उपलब्ध होगा।

    सीरीज का पूरा शेड्यूल

    पहला वनडे: 24 फरवरी (ब्रिस्बेन, गाबा)- 9:20 AM

    दूसरा वनडे: 27 फरवरी (MCG, मेलबर्न) - 9:20 AM

    तीसरा वनडे: 1 मार्च (होबार्ट) - 9:20 AM 

    एकमात्र टेस्ट: 6-9 मार्च (WACA, पर्थ) - 10:50 AM IST

    यह भी पढ़ें- IND-W vs AUS-W 2nd T20I Live Score: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने जीता दूसरा टी20 मैच, सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंची

    यह भी पढ़ें- IND-W vs AUS-W 2nd T20I: अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी भारतीय टीम, कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत


    खबरें और भी