T20 world cup 2026 में भारत के ये खिलाड़ी निभाएंगे फिनिशर की भूमिका! चुटकियों में पलट सकते हैं मैच का 'पासा'
T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया धमाल मचाने को तैयार है। भारतीय टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही है और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में वापसी क ...और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के फिनिशर
HighLights
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से
भारत का पहला मैच यूएसए के खिलाफ होगा
भारत के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 का भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में हो रहा है, जिससे फैंस को अपने घर पर मैच देखने का मौका मिलेगा। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका था और अब भारतीय टीम 7 फरवरी से अपने अभियान का आगाज करने वाली है। भारत की टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं, जो धमाल मचाने को तैयार हैं।
टीम इंडिया के लिए टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले ही मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं। इनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं, जो विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकते हैं। आपको इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में कौन होंगे भारत के फिनिशर
1. हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं। हार्दिक की हिटिंग क्षमता उन्हें सबसे खतरनाक फिनिशर बनाती है। हार्दिक के आंकड़े बताते हैं कि वे 16-20 ओवरों के बीच बेहद खतरनाक साबित होते हैं। पांड्या डेथ ओवरों में 174.74 की दमदार स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाते हैं।
2. अक्षर पटेल
स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अहम होने वाले हैं। अक्षर को गेंदबाजी के साथ-साथ डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाना होगा। पटेल ने पहले कई ऐसे कारनामे को अंजाम दिया है और ऐसे में वे भारत के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। अक्षर ने भारत के लिए 87 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 134.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 686 रन बनाए हैं।
खबरें और भी
3. शिवम दुबे
शिवम दुबे भी भारत के लिए फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। दुबे तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों ही बेहतरीन खेलते हैं, जिसकी वजह से वे डेथ ओवरों में भी बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। दुबे की बात करें, तो वे भारत के लिए टी20 में खेलते हुए 150 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। उनके ये आंकड़े दर्शाते हैं कि वे टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
4. रिंकू सिंह
रिंकू सिंह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े फिनिशर हो सकते हैं। रिंकू टीम इंडिया के लिए नंबर 6 या 7 पर बैटिंग करते हैं और शुरु स ही बड़े-बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में वे विश्व कप में फिनिशर हो सकते हैं। रिंकू ने भारत के लिए टी20 में खेलते हुए 16-20 ओवरों में 197.34 की स्ट्राइक से रन बनाए हैं, जो उनके फिनिशर बनने की क्षमता को दर्शाता है।