विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: दो मैच जीतकर नए शहर पहुंची टीम इंडिया, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:04 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच अपने नाम करते हुए बढ़त ले ली ...और पढ़ें

भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है

भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच जीत सीरीज में बढ़त बना ली है। अब तीसरे मैच में उसकी कोशिश सीरीज में अजेय बढ़त लेने की होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम वापसी की कोशिश में होगी। अभी तक दोनों मैच क्राइस्टचर्च में खेले गए थे, लेकिन तीसरा मैच नए शहर में खेला जाएगा।

तीसरा मैच न्यूजीलैंड के लिए आखिरी मौका है जब वह सीरीज में वापसी कर सकती है। अगर वह यह मैच हार गई तो उसके हाथ से सीरीज गई। वहीं, सीरीज जीतने के लिए उसे बाकी बचे तीनों मैच अपने नाम करने होंगे।

भारत और न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस 12 बजे होगा।

किस चैनल पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

किस एप पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंग्टन में होगा टीम इंडिया के 8 खिलाड़ियों का 'डेब्यू', कहीं भारी न पड़ जाए ये कमी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: तीसरे टी20 मैच से भी बाहर हुए ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी की जगह हुई पक्की!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।