Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय टीम, 24 सालों बाद खेला जाएगा खास मैच

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 07:37 PM (IST)

    भारतीय महिला टीम इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी, जिसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मैच शामिल हैं। 24 साल बाद भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका ...और पढ़ें

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    HighLights

    1. भारतीय महिला टीम इस साल दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी

    2. 24 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलेगी

    3. दौरे में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच शामिल हैं

    पीटीआई, जोहान्सबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि भारतीय महिला टीम इस साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। सीएसए ने कहा कि टेस्ट मैच 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा में खेला जाएगा। वनडे मैच नौ से 15 दिसंबर तक पोटचेफस्ट्रूम, ब्लोमफोंटेन और केपटाउन में खेले जाएंगे। भारत का पिछले 24 सालों में ये साउथ अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच होगा। इससे पहले उन्होंने 2002 में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच खेला था।

    सीएसए ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ से 15 दिसंबर तक आईसीसी महिला चैंपियनशिप (आइडब्ल्यूसी) की तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का सामना करेगी। सीरीज का पहला मैच पोटचेफस्ट्रूम के जेबी मा‌र्क्स ओवल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच ब्लोमफोंटेन के मंगाउंग ओवल और न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा। बयान के अनुसार, भारतीय टीम के इस दौरे में 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा के सेंट जार्ज पार्क में खेला जाने वाला एक टेस्ट मैच भी शामिल होगा।

    ऑस्ट्रेलिया भी करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा

    दोनों देशों के बीच यह चौथा टेस्ट मैच होगा। सीएसए ने इसके साथ ही बताया कि ऑस्ट्रेलिया 18 मार्च से 11 अप्रैल, 2027 तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा, जिसमें तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच, इतने ही वनडे मैच और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 18 से 23 मार्च तक किम्बरली, बेनोनी और कुगोम्पो सिटी में जबकि वनडे मैच 27 मार्च, 31 मार्च और तीन अप्रैल को गकेबरहा, पार्ल और डरबन में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया इस दौरे के आखिर में आठ से 11 अप्रैल तक जेबी मा‌र्क्स ओवल में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगा।

    यह भी पढ़ें- T20 के बाद अब वनडे विश्‍व कप 2027 की तैयारी में जुटा BCCI, विराट-रोहित समेत 20 प्‍लेयर्स के नाम हुए शॉर्टलिस्‍ट!

    यह भी पढ़ें- 'टीम में जगह पाने के लायक नहीं', Shaheen Afridi पर आग बबूला हुआ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान

    खबरें और भी