Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025: MS Dhoni को होगा करोड़ों का नुकसान! जानिए CSK से कितने रुपये में हो सकती है डील पक्‍की

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 09:38 PM (IST)

    IPL 2025 इंडियन प्रीमियर ली 2025 की शुरुआत होने में अभी काफी समय बचा है। लीग के 18वें सीजन को लेकर नए नियम सामने आ चुके हैं। गवर्निंग काउंसिल की बैठक ...और पढ़ें

    आईपीएल 2025 में नजर आ सकते धोनी। इमेज- बीसीसीआई
    आईपीएल 2025 में नजर आ सकते धोनी। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. हाल ही में हुई थी गवर्निंग काउंसिल की बैठक
    2. फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 प्‍लेयर रिटेन कर सकती हैं
    3. महेंद्र सिंह धोनी हो सकते हैं अनकैप्‍ड प्‍लेयर

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 की शुरुआत होने में अभी काफी समय बचा हुआ है। हालांकि, लीग के 18वें सीजन को लेकर नए नियम सामने आ चुके हैं। हाल ही में हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

    ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्‍या चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में खलते हुए नजर आ सकते हैं। CSK धोनी से लगातार रिटेंशन पर बात कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी और धोनी के बीच अक्‍टूबर के दूसरे-तीसरे हफ्ते में एक बैठक हो सकती है।

    पुराना नियम वापस आया

    हाल ही में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में एक पुराने नियम को वापस लाने का फैसला लिया गया था। इस नियम के तहत संन्‍यास ले चुके खिलाड़ी, जिन्होंने 5 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है वह अनकैप्ड खिलाड़ी माने जाएंगे। सभी फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 प्‍लेयर रिटेन कर सकती हैं।

    इनमें से अधिकतम 2 अनकैप्‍ड प्‍लेयर होंगे, जिसके लिए फ्रेंचाइजी को 4 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। ऐसे में उम्‍मीद जताई जा रही है कि धोनी बतौर अनकैप्‍ड प्‍लेयर CSK के साथ जुड़ सकते हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी अमेरिकी से लौट आए हैं। आने वाले एक या दो सप्ताह में वह सीएसके मैनेजमेंट के साथ बातचीत कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 'Dhoni ने स्क्रीन पर मुक्का भी मारा', Harbhajan Singh ने सुनाया IPL का छुपा हुआ किस्सा, क्यों 'एंग्री मैन' बन गए थे माही?

    पूर्व क्रिकेटर को भी भरोसा

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने संभावना जताई है कि चेन्‍नई निश्चित रूप से धोनी को रिटेन करेगी। उन्‍होंने जियो सिनमा से बातचीत में कहा था, "एमएस धोनी निश्चित रूप चेन्‍नई में होंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है, खासकर इसलिए क्योंकि वह अब एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम के लिए बहुत कुछ किया है। कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ का एक साल अच्‍छा रहा। ऐसे में टीम उन्‍हें भी रिटेन कर सकती है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा भी टीम में बने रह सकते हैं।"

    ये भी पढ़ें: 12000 किलोमीटर साइकिल चला MS Dhoni से मिलने पहुंचा फैन, मिली बेरुखी, 2 बार मुंह फेरकर चले गए माही