IPL Points Table 2026: केकेआर की लगातार दूसरी हार के बाद प्वाइंट्स टेबल का क्या हाल? टॉप पर किसका राज
IPL POINTS TABLE 2026: आईपीएल 2026 सीजन का पहला सप्ताह आज पूरा होने को है और सभी टीमों ने इस दौरान कम से कम एक-एक मैच खेल लिए हैं। 6 मैच के बाद आईपीएल ...और पढ़ें

IPL 2026 Points Table Update: कौन-सी टीम टॉप पर?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Points Table Updated: हेनरिक क्लासेन की हाफ सेंचुरी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 65 रन से जीत दर्ज की। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। ये केकेआर की इस सीजन की लगातार दूसरी हार रही। पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड (46) और अभिषेक शर्मा (48) ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की और टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि क्लासेन ने मैच में 52 रन की पारी खेली। उनका साथ नीतीश कुमार रेड्डी (39) ने दिया, जिसके दम पर एसआरएच की टीम 8 विकेट पर 226 रन बना सकी।
इस मैच में केकेआर की हार के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका में बदलाव देखने को मिला। आइए जानते हैं कौन-सी टीम टॉप पर मौजूद है?
IPL 2026 Points Table Update: कौन-सी टीम टॉप पर?
- राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पहले स्थान पर एक मैच जीतकर 4.171 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है। टीम के पास कुल 2 अंक है।
- दूसरे नंबर पर आरसीबी (RCB) की टीम है, जिन्होंने अभी तक एक ही मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। उनके पास दो अंक है और उनका नेट रन रेट 2.907 का है।
- तीसरे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम है, जिन्होंने एक मैच खेला है, जिसमें जीत दर्ज की है। उनके पास दो अंक है और उनका नेट रन रेट 1.397 का है।
- चौथे स्थान पर एमआई की टीम है, जिन्होंने भी अपना एक ही मैच खेला है और उनके खाते में दो प्वाइंट है। उनका नेट रन रेट 0.687 का है।
- पांचवें पायदान पर पंजाब किंग्स की टीम है, जिन्होंने एक मैच खेला है, जिसमें जीत हासिल की है और उनका नेट रन रेट 0.509 का है।
- छठे पायदान पर एसआरएच की टीम पहुंची है, जिन्होंने दो मैच में से एक मैच में जीत और एक में हार का सामना किया है। उनके पास 2 अंक है और उनका नेट रन रेट 0.469 का है।
- हैदराबाद के एक स्थान ऊपर आने की वजह से गुजरात टाइटंस को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा। जीटी की टीम ने अभी तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उसे हार मिली है। गुजरात की टीम के 0 अंक है और उसका नेट रन रेट -0.509 का है।
लखनऊ की टीम 8वें स्थान है और उन्होंने एक मैच खेला है, जिसमें उन्हें हार मिली और उनका नेट रन रेट -1.397 का है। - 9वें पायदान पर केकेआर की टीम खिसक गई है, जिसमें उन्होंने दो में से दो मैच जीते है और उनका नेट रन रेट -1.964 का है।
- आखिरी पायदान पर सीएसके की टीम है, जिन्होंने एक ही मैच खेला है, जिसमें उन्हें हार मिली है और उनका नेट रन रेट -4.171 का है।
यह भी पढ़ें- KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा पर BCCI का एक्शन, बीच मैच में 'अश्लील' शब्द बोलना पड़ा भारी; लगा मोटा जुर्माना
