Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला, 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच टाई रहा। सुपर ओवर में भारतीय टीम ने मुकाबला जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा जमाया। भार ...और पढ़ें

    भारतीय टीम ने किया क्‍लीन स्‍वीप। इमेज- बीसीसीआई
    भारतीय टीम ने किया क्‍लीन स्‍वीप। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की
    2. वॉशिंटगन सुंदर को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया
    3. कप्‍तान सूर्यकुमार यादव बने प्‍लेयर ऑफ द सीरीज

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच टाई रहा। सुपर ओवर में भारतीय टीम ने मुकाबला जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा जमाया। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग के चलते श्रीलंकाई टीम आखिरी 5 ओवर में 30 रन भी नहीं बना सकी। शुभमन गिल, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह भारत की जीत के हीरो रहे।

    शुभमन गिल

    सलामी बल्‍लेबाज शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा। भारतीय पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा रही थी। गिल ने 105.41 की स्‍ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 39 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 3 चौके लगाए।

    रियान पराग

    लगातार विकेट खो रही भारतीय पारी को अंत में रियान पराग का साथ मिला। 7वें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए रियान पराग ने तेजी से रन बनाए। उन्‍होंने 144.44 की स्‍ट्राइक रेट से 18 गेंदों पर 26 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 1 चौका और 2 छक्‍के लगाए।

    वॉशिंगटन सुंदर

    सुंदर ने मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्‍होंने 18 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 2 चौके और 1 छक्‍का निकला। इसके अलावा उन्‍होंने 4 ओवर में 5.8 की इकॉनमी से 23 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए। सुपर ओवर में सुंदर ने 2 विकेट चटकाए। ऐसे में श्रीलंका टीम 2 रन ही बना सकी और भारत को सुपर ओवर में 3 रन का टारगेट मिला।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: SL vs IND: आखिरी ओवर में चमके Suryakumar Yadav, 2 गेंद में दो विकेट लेकर पलट दी हारी हुई बाजी

    सूर्यकुमार यादव

    बल्‍लेबाजी में फेल रहने वाले कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में अहम योगदान दिया। उन्‍होंने 20वां ओवर खुद करने का फैसल लिया। इस ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे, लेकिन सूर्या ने 5 रन ही दिए। इतना ही नही इस ओवर में उन्‍होंने 2 विकेट भी अपने नाम किए।

    रिंकू सिंह

    आखिरी 2 ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने सभी को चौंकाते हुए 19वां ओवर रिंकू सिंह को थमा दिया। रिंकू गेंदबाजी ने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और 2 विकेट भी चटकाए। उनकी इस गेंदबाजी के कारण ही मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा।

    ये भी पढ़ें: IND vs SL: गेंदबाजी में चमके रिंकू सिंह, 19वें ओवर में चटकाए 2 विकेट; गौतम गंभीर भी नहीं रोक पाए हंसी