Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs IND: आखिरी ओवर में चमके सूर्यकुमार यादव, 2 गेंद में दो विकेट लेकर पलट दी हारी हुई बाजी; देखें वीडियो

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 02:01 AM (IST)

    टी20I में सूर्यकुमार की धाकड़ गेंदबाजी से हर कोई परिचित है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20I मैच में सूर्या की घातक गेंदबाजी भी देखने को मिली। श्रील ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव ने दो गेंद पर लिए दो विकेट। फोटो- सोशल मीडिया
    सूर्यकुमार यादव ने दो गेंद पर लिए दो विकेट। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. श्रीलंका के खिलाफ किया आखिरी ओवर
    2. सूर्यकुमार यादव के नाम टी20I में दो विकेट दर्ज
    3. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ किया क्लीन स्वीप

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Suryakumar Yadav T20I Wicket: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराकर 3-0 से टी20I सीरीज अपने नाम की। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 138 रन का टारगेट दिया था। एक समय श्रीलंका जीत की दहलीज पर खड़ी थी। 19वें ओवर में रिंकू सिंह ने दो विकेट चटकाए। आखिरी ओवर में 6 रन चाहिए थे। तब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी की बागडोर संभाली।

    भारत के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय श्रीलंका को 12 गेंद में 9 रन चाहिए थे। सूर्या ने 19वां ओवर रिकू सिंह को करने को कहा। पता नहीं चला कि यह फैसला क्यों लिया गया है। हालांकि, 6 गेंद के बाद रिंकू ने जवाब दे दिया, उन्होंने 2 विकेट लेकर मैच को एक अलग ही तरफ मोड़ दिया था। अब आखिरी ओवर में मात्र 6 रन चाहिए थे और श्रीलंका के हाथ में चार विकेट बचे थे।

    दो गेंद में लिए दो विकेट

    सब को उम्मीद थी कि आखिरी ओवर में सिराज को गेंद सौंपी जाएगी, लेकिन सूर्या ने कहा कि मैं खुद गेंदबाजी करूंगा। सभी हैरान थे। पहली गेंद डॉट रही। दूसरे गेंद पर कमिंदु मेंडिस का विकेट लेकर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। अगली गेंद पर तीक्षणा को संजू के हाथों कैच करवाया। मैच अब भारत की पकड़ में आ चुका था। आखिरी की तीन गेंद पर 6 रन चाहिए थे।

    यह भी पढे़ं- IND vs SL: Suryakumar Yadav की नजरें दूसरे टी20 में बड़े कीर्तिमान पर, टूट सकता है Virat Kohli का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    सुपर ओवर में जड़ा चौका

    सूर्यकुमार यादव की अगली तीन गेंद पर पांच रन बने। हालांकि, दो गेंद पर दो बार भारत के पास रन आउट करने के मौका था, लेकिन मैच सुपर ओवर में पहुंच गया था। सुर्यकुमार ने गेंदबाजी में अपने विकट का खाता खोला। सूर्या के नाम अब टी20I में दो विकेट दर्ज हो गए हैं। सुपर ओवर में भारत को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs SL: बारिश के बाद बरसे भारतीय बल्‍लेबाज, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा; सीरीज पर भी कब्‍जा जमाया