Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Rohit Sharma Leave MI...' आग बबूला हुए फैंस के रिएक्शन वायरल, फ्रेंचाइजी पर जमकर निकाली भड़ास

    Updated: Thu, 21 Dec 2023 10:42 PM (GMT+05:30)

    मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान चुना है। ऐसे में टीम ने इस बात पर सफाई देते ह ...और पढ़ें

    Rohit Sharma Leave MI का टैग सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड। फाइल फोटो
    Rohit Sharma Leave MI का टैग सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। जब से फ्रेंचाइजी ने यह घोषणा की है। तब से रोहित शर्मा के फैंस एमआई पर अपनी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। गुरुवार को भी सोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने का विरोध किया।

    मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान चुना है। ऐसे में टीम ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा कि हार्दिक की कप्तानी भविष्य की प्लानिंग का हिस्सा है। ऐसे में रोहित शर्मा के फैंस ने फ्रेंचाइजी पर जमकर भड़ास निकाली। गुरुवार को सोशल मीडिया पर 'Rohit Leave MI'ट्रेंड करता रहा।

    फैंस ने सोशल मीडिया पर कई सारे मीम्स बनाकर शेयर किए। यहां देखें फैंस द्वारा शेयर किए गए पोस्ट:-

    मुंबई इंडियंस में 8 खिलाड़ियों की हुई एंट्री

    आईपीएल ऑक्शन के जरिए मुंबई इंडियंस 8 प्लेयर्स की एंट्री हुई। आईपीएल 2024 ऑक्शन में नीता अंबानी की फ्रेंचाइजी ने गेराल्ड कोएत्जी को 5 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि दिलशान मदुशंका को 4.6 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा 6 खिलाड़ियों को उन्होंने अपने खेमे में शामिल किया।

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: चूक गए Virat Kohli, वनडे सीरीज का हिस्सा होते तो टूट जाता सचिन तेंदुलकर का यह बड़ा रिकॉर्ड

    रोहित के टी20 करियर पर उठा सवाल

    बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा की उम्र 36 साल हो चली है। अगर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात करें तो रोहित ने साल 2022 में आखिरी बार टी20 मैच खेला था। अगले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रोहित के खेलने को लेकर अभी सवाल बना हुआ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: Sanju Samson का चला बल्ला, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा पहला शतक; 8 साल का इंतजार हुआ खत्म