Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है SRH, ट्रेविस हेड-अभिषेक भी लिस्ट में शामिल

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 09:19 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद साउथ अफ्रीका के पावर हिटर हेनरिक क्‍लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ट ...और पढ़ें

    सनराइजर्स हैदराबाद इन खिलाड़ियों को कर सकती हैं रिटेन। फोटो- BCCI
    सनराइजर्स हैदराबाद इन खिलाड़ियों को कर सकती हैं रिटेन। फोटो- BCCI

    HighLights

    1. हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है SRH
    2. पैट कमिंस और ट्रेविस हेड भी लिस्ट में शामिल
    3. अभिषेक शर्मा और नीतीश रेड्डी भी हो सकते हैं रिटेन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) रिटेंशन लिस्ट बनाने में जुटी हुई है। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पावर हिटर हेनरिक क्‍लासेन का नाम सबसे आगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में पहले खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर सकती है। वहीं, फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन लिस्ट में कप्तान पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को भी शामिल किया है।

    ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद की सह मालिक काव्या मारन रिटेंशन डील में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ट्रेविस हेड और फ्रेंचाइजी के कप्तान पैट कमिंस को 18 करोड़ में रिटेन कर सकती हैं। वहीं, भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को 14 करोड़ में रिटेन किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार रेड्डी भी रिटेन करेगी। IPL रिटेंशन के लिए डेडलाइन 31 अक्‍तूबर है, अगले सीजन की नीलामी इस साल के अंत में होनी है।

    फोटो- SRH एक्स हैंडल

    कमिंस बने रहेंगे कप्तान

    2024 में SRH फाइनलिस्‍ट रही थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब जीता था। पिछले सीजन कमिंस ने टीम की कमान संभाली थी। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2025 में भी पैट कमिंस टीम के कप्‍तान रहेंगे। हाल ही में IPL ने फैसला किया है कि फ्रेचाइजी छह खिलाड़ी जिसमें अधिकतम पांच कैप्‍ड खिलाड़ी (भारतीय या विदेशी)/दो अनकैप्‍ड खिलाड़ी 2024 की टीम से चुन सकते हैं। टीमें खिलाड़‍ियों को रिटेंशन डील, नीलामी में राइट टू मैच (RTM) कार्ड या दोनों के समायोजन से ले सकती हैं।

    रिटेंशन के लिए बने हैं स्लैब

    गौरतलब हो कि 2025 नीलामी में 120 करोड़ का पर्स है। IPL ने रिटेंशन के कई स्लैब बनाए हैं। पहला 18 करोड़, दूसरा 14 करोड़ और तीसरा 11 करोड़ की तय की है। पहले तीन कैप्‍ड रिटेंशन अगले दो के लिए जिसमें अनकैप्‍ड भारतीय को 4 करोड़ तक में खरीदा जा सकता है। इसके लिए फ्रेंचाइजी को 75 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने इन स्लैब को अपडेट किया है और यह कहा है कि टीमें 75 करोड़ को अपने हिसाब से पांचों खिलाड़ियों पर खर्च कर सकती हैं। 

    खबरें और भी

    IPL 2024 में मचाया था धमाल

    बता दें कि IPL 2024 में क्‍लासेन ने 15 पारियों में 171.07 के स्‍ट्राइक रेट से 479 रन बनाए थे और हेड और अभिषेक के बाद टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर थे। अभिषेक ने 204.21 के स्‍ट्राइक रेट से 16 पारियों में 484 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्‍होंने 15 पारियों में 191.55 के स्‍ट्राइक रेट से 567 रन बनाए थे। वहीं, रेड्डी ने पिछले सीजन 142.92 के स्‍ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे और तीन विकेट लिए थे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025: बदानी हो सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं फ्रेंचाइजी

    यह भी पढ़ें- Paras Mhambrey: मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 से पहले नए कोच का किया एलान, भारत को चैंपियन बनाने वाले दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी