Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचा चेन्नई का स्टार गेंदबाज! हर तरफ मचा हाहाकार, फोटो हुआ वायरल

    Updated: Sun, 10 May 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

    चेन्नई में थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह और सीएसके मैच के बीच एक दिलचस्प घटना हुई। सीएसके के गेंदबाज अंशुल कम्बोज जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति विजय के ...और पढ़ें

    नए सीएम के शपथग्रहण समारोह में चेन्नई के गेंदबाज का डुप्लीकेट

    नए सीएम के शपथग्रहण समारोह में चेन्नई के गेंदबाज का डुप्लीकेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्टस् डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई के लिए रविवार का दिन बेहद अहम रहा। क्रिकेट से लेकर राजनीति तक की बड़ी घटनाएं देखने को मिलीं। एक तरफ जहां चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से था वहीं राज्य के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय का शपथग्रहण समारोह भी आज ही था।

    पूरा शहर इन दो घटनाओं के बीच फंसा था और नजरें दोनों पर टिकी थीं। सीएसके को प्लेऑफ में जाने के लिए जीत की जरूरत थी। वहीं अभिनेता से नेता बना विजय पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे और इस दौरान सीएसके का एक स्टार गेंदबाज विजय के पास खड़ा पाया गया।

    फोटो हो गई वायरल

    सोशल मीडिया पर एक फोटो इस समय जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में विजय के पास एक सिक्योरिटी ऑफिसर खड़ा है। इस ऑफिसर की शक्ल सीएसके के गेंदबाज अंशुल कम्बोज से काफी मिल रही है। ऐसा लग रहा मानो कम्बोज ही विजय के पास खड़े हैं। ये फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो के साथ पुलिसमैन कम्बोज नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

     

    सीएसके के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इसमें कूदने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने इसे लेकर एक्स पर कमेंट करते हुए लिखा, "नौकरी सबसे पहले है, लेकिन लखनऊ के खिलाफ चेन्नई की हर हाल में जीत के दिन ये कुछ ज्यादा हो गया। ये दिन का मैच है, कैब पकड़ो और जल्दी मैदान पहुंचे अंशुल कम्बोज।"

    फ्रेंचाइजी ने भी किया कमेंट

    सोशल मीडिया पर छिड़ी इस मजाक-मस्ती में सीएसके भी पीछे नहीं हटी। उसने कम्बोज के गेंदबाजी करने का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "चिंता न करें, कम्बोज यहीं हैं।"

    खबरें और भी

     

    इससे पहले चेन्नई ने अपने फैंस से एक अपील करते हुए पोस्ट किया था। फ्रेंचाइजी ने कहा था कि विजय के शपथग्रहण समारोह को देखते हुए फैंस स्टेडियम में किसी भी तरह का राजनीतिक माहौल न बनाए और इससे बचने की कोशिश करें।

    यह भी पढ़ें- CSK vs LSG: Urvil Patel के तूफानी में उड़ी लखनऊ, हार के साथ प्‍लेऑफ की रेस से हुई बाहर

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की मदर्स डे वाली पोस्ट इंटरनेट पर मचा रही धूम, मां के लिए लिखा खास मैसेज