पंजाब की बेइज्जती क्यों करा रहे हो? अर्शदीप सिंह को लेकर खड़ा हो गया नया विवाद, वायरल हो रहा है स्क्रीनशॉट
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तिलक वर्मा पर कमेंट करने के बाद अर्शदीप एक और नए विवाद में घिर गए ह ...और पढ़ें
-1778841284288_m.webp)
अर्शदीप सिंह को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा के लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर उन्हें सोशल मीडिया पर घेरा जा रहा है। अब स्नेपचेट पर भी अर्शदीप को काफी कुछ सुनने को मिल रहा है जिसका उन्होंने जवाब भी दिया है।
अर्शदीप की टीम पंजाब को गुरुवार को मुंबई इंडियंस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पंजाब का प्लेऑफ में जाना मुश्किल हो गया है। लीग चरण में टॉप-4 में अंत करने के लिए पंजाब को अपने बाकी बचे दो मैच जीतने होंगे।
स्नेपचैट पर लिए पंगे
इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक सभी जगह अर्शदीप का तिलक पर की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच उनके स्नेपचैट का भी एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने उनके पंजाब से खेलने पर सवाल उठाए। हालांकि, यहां अर्शदीप ने इस शख्स को तुरंत जवाब दे दिया।
इस शख्स ने अर्शदीप को लिखा, "पंजाब का नाम आईपीएल में से हटा लो प्लीज। क्यों हमारी बेइज्जती करा रहे हो यार।"
इसके जवाब में अर्शदीप ने लिखा, "तुमने ऐसा कौनसा तीर मार लिया पंजाब के लिए जो तुम्हारी बेइज्जती हो रही है सिंह साहब? चिप्स कोल्ड्रिंग के पैसे घर से मांगने वाले भी अब हमें सलाह देंगे कि नाम क्या रखना है?
खबरें और भी

अर्शदीप की हो रही है आलोचना
इसे लेकर भी अर्शदीप की आलोचना हो रही है और उनके जवाब देने के लहजे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं कई लोगों का मानना है कि अर्शदीप को इस तरह की बहस में नहीं पड़ना चाहिए। अर्शदीप भारत की टी20 टीम का भी अहम हिस्सा हैं और वह टीम इंडिया के साथ लगातार दो बार 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं।
🚨 “BECAME FAMOUS AND STARTED MOCKING POOR FANS?” - ARSHDEEP SINGH’S REPLY SPARKS OUTRAGE 🚨
— Muffatball vikrant (@Vikrant_1589) May 15, 2026
Fan: “Remove Punjab’s name from IPL, you’re getting us insulted.”
Arshdeep replied: “What have you done for Punjab, Singh saab? People who still ask family for chips and cold drink… pic.twitter.com/m9Z9PIxBI1