Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs GT Playing-11: युजवेंद्र चहल के साथ खेल करेंगे श्रेयस अय्यर, जेसन होल्डर को लेकर गिल लेंगे बड़ा फैसला!

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 05:11 PM (IST)

    आईपीएल-2026 में पंजाब किंग्स अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। ये मैच पंजाब के घर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के सामने सही संयोजन चुनने की ...और पढ़ें

    पंजाब को घर में मिलेगी गुजरात से चुनौती

    पंजाब को घर में मिलेगी गुजरात से चुनौती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल की उप-विजेता पंजाब किंग्स आईपीएल-2026 की शुरुआत मंगलवार को अपने घर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी। दोनों टीमें संतुलित हैं लग रही हैं और इसी कारण मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमें कर हाल में मैच जीतना चाहेंगी और इसके लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 का चुनाव करेंगी।

    पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए अपने 11 खिलाड़ी चुनने का रास्ता आसान हो सकता है क्योंकि उनकी टीम में लगभग वही खिलाड़ी हैं जो पिछले सीजन थे। टीम ने इस बार ज्यादा खिलाड़ी खरीदे भी नहीं थे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है क्योंकि उनके पास विकल्प हैं। हालांकि, उनकी कोर टीम वही रहने की संभावना है जो पिछले साल थी।

    पंजाब की प्लेइंग-11

    पिछले साल प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब के लिए ओपनिंग संभाली थी और टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। दोनों आक्रामक बल्लेबाज हैं और इस सीजन भी इन दोनों का ओपनिंग में आना तय है। तीसरे नंबर पर कूपल कोनोली को टीम आजमा सकती है। चौथा नंबर कप्तान अय्यर के लिए बुक है। वह इस नंबर पर आकर हर तरह से टीम को संभालने का दम रखते हैं। नेहाल बढेरा, शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस पर टीम के फिनिशर की जिम्मेदारी होगी।

    जहां तक गेंदबाजों की बात है तो अर्शदीप सिंह इसका अहम हिस्सा होंगे। उनका साथ देंगे साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन, स्पिन में टीम के पास युजवेंद्र चहल हैं। बेन ड्वारशुइस के तौर पर टीम एक और ऑलराउंडर खिला सकती है। चहल को टीम बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उपयोग कर सकती हैं और उनकी जगह बल्लेबाजी के लिए मुशीर खान, अजमतुल्लाह ओमरजई को ला सकती है।

    खबरें और भी

    कैसी होगी गुजरात की प्लेइंग-11

    जहां तक गुजरात की बात है तो टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता जेसन होल्डर और ग्लेन फिलिप्स के बीच में से किसी एक को चुनने की होगी। संभवतः टीम फिलिप्स को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन का ओपनिंग करना तय है। इन दोनों ने पिछले सीजन शानदार बल्लेबाजी की थी। खासकर सुदर्शन ने तो जमकर रन बनाए थे और ऑरैंज कैप जीतने में सफल रहे थे। तीसरे नंबर पर जोस बटलर का आना तय है। चौथे नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर आ सकते हैं।

    शाहरुख खान उनके बाद बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे और वह फिनिशर की भूमिका में होंगे। फिर जेसन होल्डर होंगे। राहुल तेवतिया और राशिद खान पर भी तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। जहां तक तेज गेंदबाजों की बात है तो कगिसो रबाडा, मौहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर ये जिम्मेदारी होगी।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्क स्टोइनिस, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, बेन डुवाइशुइस, अर्शदीप सिंह।

    गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

    यह भी पढ़ें- Cameron Green क्यों नहीं कर पा रहे हैं गेंदबाजी? अजिंक्य रहाणे के सवाल पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

    यह भी पढ़ें- MI vs KKR: 'ये रोहित शर्मा 2.0 है', पूर्व भारतीय कप्तान ने हिटमैन को लेकर सभी टीमों को दी चेतावनी