Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Points Table: जीत के बावजूद बेंगलुरु को नहीं मिला नंबर-1 का ताज, दिल्ली की हार से अंक तालिका में मची उथल-पुथल

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 11:34 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को अरुण जेटली स्टेडियम में बुरी तरह से धोया। बेंगलुरु ने सीजन की छठी जीत हासिल की, जबकि दिल्ली को 5वीं हार ...और पढ़ें

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    HighLights

    1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

    2. बेंगलुरु ने दर्ज की सीजन की छठी जीत

    3. दिल्ली को 9 विकेट से दी करारी मात

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से था, जिसे बेंगलुरु ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु के गेंदबाजों ने मुकाबले में कहर बरपा दिया और ऐसा लग रहा था मानो वे गेंद नहीं बल्कि आग का गोला फेंक रहे हों। टीम ने 8 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, दिल्ली ने किसी तरह 75 रन बना लिए लेकिन बेंगलुरु ने इसे एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आइए इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स का हाल जानते हैं।

    बेंगलुरु ने दिल्ली को हराया

    अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम 75 रनों पर सिमट गई। ये वही टीम है, जिसने पिछले मैच में पहले बैटिंग करते हुए 264 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, इस मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। अभिषेक पोरेल सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 30 रन बनाए। 76 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 6.3 ओवरों में हासिल कर लिया। मुकाबले को उन्होंने 9 विकेट से अपने नाम किया और सीजन की छठी जीत दर्ज की।

    बेंगलुरु-दिल्ली का प्वाइंट्स टेबल में हाल

    मुकाबले से पहले बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी। तो वहीं दिल्ली की टीम 7वें नंबर पर काबिज थे। मैच के बाद भी इन दोनों टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के इससे पहले 10 अंक थे लेकिन जीत के बाद 12 हो गए हैं। तो वहीं डीसी 8 मैचों में 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है। पहले नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिनसे अब तक कोई पहला स्थान नहीं छीन सका है और ये टीम टूर्नामेंट में अजेय है।

    प्वाइंट्स टेबल में सभी टीमों का हाल

    पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। आरसीबी उनसे एक अंक पीछे है और 12 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद के 10 अंक हैं और तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है, जिनके 10 अंक हैं। पांचवें पर गुजरात टाइटंस (8 अंक), छठे पर चेन्नई सुपर किंग्स (6 अंक), सातवें पर दिल्ली कैपिटल्स (6 अंक), आठवें पर कोलकाता नाइट राइडर्स (5 अंक), नौवें पर मुंबई इंडियंस (4 अंक) और अंतिम स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिनके 4 प्वाइंट्स हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, बीच टूर्नामेंट सिर से उठा मां का साया

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ: तौहीद की पारी ने न्यूजीलैंड को किया चकनाचूर, बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता पहला टी20; बना दिया रिकॉर्ड