IPL 2026: बेंगलुरु के खिलाफ हार के बावजूद प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है पंजाब किंग्स, क्या है पूरा समीकरण?
पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद पंजाब की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। ...और पढ़ें
-1779032524348_m.webp)
पंजाब किंग्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के लिए इसी के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पहले 7 में से एक भी मैच नहीं हारी थी लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब शुरुआत में एक समय अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज थी लेकिन अब आईपीएल 2026 के दूसरे चरण में टीम अपनी लय खो चुकी है। अब पंजाब की किस्मत अपने हाथों में नहीं है और उनके ऊपर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वे अब दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पंजाब अब कैसे प्लेऑफ का रास्ता तय कर सकती है।
पंजाब किंग्स को बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार
धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पंजाब की टीम 199 रन बना सकी और उन्हें मैच में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की आईपीएल 2026 में ये लगातार छठी हार है और अब उनका एक मुकाबला बचा है। ऐसे में उस मैच में जीत के बावजूद भी पंजाब का प्लेऑफ में जाना अपने हाथ में नहीं होगा बल्कि उन्हें दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।
पंजाब के लिए प्लेऑफ का क्या है समीकरण?
पंजाब की टीम ने 14 मुकाबले अब तक खेले हैं और 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। ऐसे में पीबीकेएस की टीम अधिकतम 15 अंकों तक पहुंच सकती है। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपना आखिरी मैच जीतना होगा, जो 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाला है। पंजाब को उम्मीद करनी होगी तीन टीमों के अलावा कोई और भी 15 अंक से अधिक तक न पहुंचे। इसके साथ ही वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।
खबरें और भी
बेंगलुरु 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। इसके अलावा गुजरात के 16 अंक हैं। ऐसे में पंजाब को उम्मीद होगी कि कोई एक और टीम ही 15 या उससे अधिक अंकों तक पहुंचे। इस तरह से ही पंजाब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। फिलहाल हैदराबाद, राजस्थान, और चेन्नई के पास मौका है कि वे 16 अंकों तक पहुंच सकते हैं।