Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs CSK: 'हंगामा है बरपा', संजू सैमसन चेन्नई के साथ नहीं कर पाए यादगार डेब्यू; एक गलती ने सब कर दिया बर्बाद

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 08:30 PM (IST)

    संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वह वर्ल्ड कप वाली फॉर्म को आईपीएल में भी जारी रखेंगे, लेकिन पहले ...और पढ़ें

    संजू सैमसन हुए फेल

    संजू सैमसन हुए फेल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभी तक राजस्थान रॉयल्स की पहचान बने संजू सैमसन आईपीएल-2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। संजू इस समय शानदार फॉर्म में हैं और इसका उदाहरण टी20 वर्ल्ड कप-2026 में उनका प्रदर्शन है। हालांकि, दाएं हाथ का ये तूफानी बल्लेबाज चेन्नई के साथ पहले मैच में कमाल नहीं कर सका और फेल रहा।

    संजू को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर नांद्रे बर्गर ने आउट किया। बर्गर की गेंद शॉर्ट ऑफ लैंग्थ थी। संजू ने समझा की गेंद अंदर आएगी, लेकिन वह बाहर निकल गई और यहीं संजू से चूक हो गई। इसी कारण संजू बोल्ड हो गए। संजू ने सात गेंदों पर छह रन बनाए जिसमें एक चौका शामिल रहा।

    तोड़ दी उम्मीदें

    इसी के साथ चेन्नई के फैंस निराश हो गए क्योंकि उन्होंने संजू से काफी उम्मीदें लगाई थीं। चेन्नई के फैंस इस उम्मीद से बैठे थे कि संजू उसी फॉर्म को दोहराएंगे जिसका प्रदर्शन उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान किया था। संजू ने वर्ल्ड कप के फाइनल और सेमीफाइनल में अर्धशतक जमाया था। आईपीएल के पहले मैच में तो संजू उस फॉर्म को जारी नहीं रख पाए। शुरुआत से ही संजू बेअसर दिख रहे थे। जोफ्रा आर्चर द्वारा फेंके गए पहले ओवर में ही वह संघर्ष करते हुए दिखे।

    संजू ने जो एक चौका मारा था वो भी बल्ले के मिडिल से नहीं आया था। आर्चर की गेंद संजू के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप के पास से थर्डमैन की तरफ चौके के लिए चली गई थी। संजू संभल पाते उससे पहले ही बर्गर की गेंद ने उनका अंत कर दिया।

    खबरें और भी

    चेन्नई की खराब शुरुआत

    संजू के विकेट के बाद चेन्नई संभल नहीं पाई और उसने अपने शुरुआती विकेट जल्दी-जल्दी खो दिए। संजू के जाने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी अगले ओवर में जोफ्रा आर्चर का शिकार हो गए। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को बर्गर ने आउट किया। कप्तान ने छह रन बनाए, लेकिन म्हात्रे खाता तक नहीं खोल पाए। पावरप्ले के आखिरी ओवर में मैथ्यू शॉर्ट भी दो रन बनाकर आउट हो गए।

    यह भी पढ़ें- RR vs CSK: कौन हैं कार्तिक शर्मा, जिन्होंने चेन्नई के लिए IPL 2026 में किया डेब्यू? धोनी की जगह मिला मौका

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, ट्रॉफी जीतने का ठोका दावा