Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs CSK: कौन हैं कार्तिक शर्मा? चेन्नई ने ऑक्शन में लुटाए थे 14.2 करोड़, डेब्यू पर बुरी तरह हुआ फ्लॉप

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 08:14 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कार्तिक शर्मा ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया। एमएस धोनी की पिंडली की चोट के कारण उन्हें मौका मिला ह ...और पढ़ें

    कौन हैं कार्तिक शर्मा?

    कौन हैं कार्तिक शर्मा?

    HighLights

    1. कार्तिक शर्मा ने आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए डेब्यू किया

    2. एमएस धोनी की चोट के कारण उन्हें टीम में मौका मिला

    3. सीएसके ने कार्तिक को 14.20 करोड़ में खरीदा था

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कार्तिक शर्मा ने आईपीएल 2026 में अपना डेब्यू किया। सीएसके ने उन्हें आईपीएल के ऑक्शन में 14.20 करोड़ की भारी भरकम रकम खर्च कर टीम में शामिल किया था। अब उन्हें लीग में अपना पहला मुकाबला खेलने का मौका मिला है। कार्तिक को ऐसे समय में टीम में शामिल किया गया, जब एमएस धोनी मैच से बाहर हैं।

    धोनी पिंडली की चोट के कारण राजस्थान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। कार्तिक धोनी की तरह ही मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं और वे भी विकेटकीपिंग करते हैं। कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी सीएसके के लिए फायदेमंद हो सकती है। 19 वर्षीय खिलाड़ी से चेन्नई को भी काफी उम्मीदें हैं।

    कौन हैं कार्तिक शर्मा?

    कार्तिक शर्मा का जन्म 26 अप्रैल 2006 को राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। वे दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में राजस्थान के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। कार्तिक ने 9 मैचों की 8 पारियों में 445 रन बनाए थे। वे राजस्थान के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका बल्ला जमकर हल्ला बोला था।

    दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने 11 पारियों में 162.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 334 रन बनाए थे। उनकी कमाल की प्रतिभा को देखते हुए नीलामी में उन्हें मोटी रकम मिली। सीएसके ने युवा खिलाड़ी को 14.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। अब उन्हें धोनी के चोटिल होने की वजह से खेलने का मौका मिला है। कार्तिक अपने पहले मुकाबले में ही छाप छोड़ना चाहेंगे। उन्होंने धोनी के मार्गदर्शन में खेलने को लेकर उत्सुकता भी दिखाई है।

    खबरें और भी

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

    इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष।

    राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

    इम्पैक्ट प्लेयर्स: डोनोवन फेरेरा, लुआनड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, ट्रॉफी जीतने का ठोका दावा

    यह भी पढ़ें- PBKS vs GT Playing-11: युजवेंद्र चहल के साथ खेल करेंगे श्रेयस अय्यर, जेसन होल्डर को लेकर गिल लेंगे बड़ा फैसला!