RR vs MI Pitch Report: गुवाहाटी की पिच पर बल्लेबाजों की आएगी शामत या गेंदबाज होंगे परेशान? जानिए क्या है ताजा हाल
शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स को अगला मैच अपने दूसरे घर गुवाहाटी में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। गुवाहाटी की पिच का ...और पढ़ें
HighLights
राजस्थान को घर में मिलेगी मुंबई की चुनौती
गुवाहाटी की पिच पर रहेंगी सभी की नजरें
राजस्थान की नजरें लगातार तीसरी जीत पर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। इस टीम ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हें। अगले मैच में राजस्थान का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से है जिसने दो मैचों में से एक में जीत हासिल की ही। ये मैच गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में होना है। यहां की पिच कैसा रंग दिखाएगी इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
राजस्थान की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में दम नजर आ रहा है। टीम के पास वैभव सूर्यवंशी जैसा तूफानी बल्लेबाज है तो उनका साथ देने के लिए यशस्वी जायसवाल, कप्तान रियान पराग, शिमरन हेटमायर हैं। टीम के पास जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर के रूप में दो शानदार गेंदबाज हैं। कुछ इसी तरह मुंबई की टीम भी संतुलित है। हालांकि, उसे अपने पिछले मैच में दिल्ली से हार मिली थी।
क्या कहती है पिच?
गुवाहाटी राजस्थान का दूसरा घर है। हर साल ये टीम यहां कुछ मैच खेलती है। यहां की पिच बल्लेबाजों को फेवर करती है। खासकर दूसरी पारी में। असम में आमतौर पर ओवरकास्ट कंडीशन रहती हैं। ऐसे में गेंदबाजों के रोल को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता। गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलती है और वह ओपनिंग बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। चेन्नई और राजस्थान के बीच यहां हुए पिछले मैच में आर्चर और बर्गर को शुरुआती ओवरों में मदद मिली थी।
गेंदबाजों के लिए एक नुकसान की बात ये है कि यहां की बाउंड्री छोटी हैं जिससे बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने में मदद मिलती है। यही गेंदबाजों के लिए परेशानी भी है क्योंकि कई बार टॉप एज भी छक्के के लिए चाली जाती है।
खबरें और भी
हार्दिक पांड्या पर नजरें
मुंबई ने अपना पिछला मैच दिल्ली में खेला था। इस मैच में टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं थे। वह बीमार थे जिसके चलते मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में टीम को उनकी कमी खली थी। देखना होगा कि पांड्या इस मैच में खेलेंगे या सूर्यकुमार फिर मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।