LSG vs PBKS: बीच मैच IPL चीयरलीडर्स से शर्मनाक हरकत, पुलिस ने खदेड़े फैंस, इकाना में बवाल- VIDEO
LSG vs PBKS मैच में कुछ प्रशंसकों ने चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी की, जिसके बाद पुलिस को बीच में दखल करना पड़ा। ...और पढ़ें

IPL चीयरलीडर्स से बदतमीजी करना फैंस को पड़ा भारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। LSG vs PBKS 2026: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने एलएसजी को 7 विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 101 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, जबकि लखनऊ की टीम को सीजन की 10वीं हार झेलनी पड़ी, लेकिन मैच के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिसने सबका ध्यान खींचा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में कुछ फैंस चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी करते नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और उन फैंस के खिलाफ कार्रवाई की।
IPL चीयरलीडर्स से बदतमीजी करना फैंस को पड़ा भारी
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ फैंस पर चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बीच में आना पड़ा। वीडियो में दिखा कि पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और उन फैंस के खिलाफ कार्रवाई की। एक महिला पुलिसकर्मी भी फैंस से बातचीत करती नजर आई। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
During the LSG vs Punjab match at Lucknow’s Ekana Stadium, some fans were seen misbehaving with the cheerleaders and troubling them. Police then arrived and took action against those fans.
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 23, 2026
Why do such things always happen in UP? pic.twitter.com/3iOQDnpc8Y
इतना ही नहीं, एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें स्टेडियम में मैच के दौरान चीयरलीडर्स के डांस करते समय एक फैन अचानक उठकर उनके साथ डांस करने लगा। फैन को इस तरह से डांस करते देख वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चियर करने लगते हैं और स्टेडियम तालियों और हंसी के ठहाके से गूंज उठता है। ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mediaa.culture.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।