Shubman Gill Net Worth: करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर…बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं GT के कप्तान शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया है। ...और पढ़ें

Shubman Gill की कितनी हैं नेटवर्थ?
HighLights
Shubman Gill की कप्तानी वाली GT की आरसीबी से खिताबी भिड़ंत आज
आईपीएल 2026 फाइनल मैच आज 31 मई को खेला जाना है
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill Net Worth 2026: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर गरज रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में जीटी को आईपीएल 2026 फाइनल में पहुंचाया है। आज फाइनल मैच में जीटी का सामना आरसीबी से अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होना है।
इस खिताबी मैच में गिल पर हर किसी की नजरें रहने वाली हैं, जहां उन्होंने क्वालिफायर-2 मैच में राजस्थान रॉयल्स के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेलकर हर किसी का दिल जीत लिया था। उस मैच के जरिए उन्होंने ये साबित किया कि वह बड़े और दबाव वाले मैचों के खिलाड़ी हैं। अब उनसे आज भी आरसीबी के खिलाफ एक बड़ी पारी की आस की जा रही है। ऐसे में जानते हैं गिल कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
Shubman Gill की कितनी हैं नेटवर्थ?
- शुभमन गिल का जन्म पंजाब के फाजिल्का में 8 सितंबर 1999 में हुआ था। उन्हें क्रिकेटर बनाने में उनके पिता लखविंदर सिंह का बहुत बड़ा हाथ रहा। उनके पिता बचपन में युवा गेंदबाजों को कहते थे कि जो भी गिल को आउट करेगा वह उसे 100 रुपये देंगे।
- गिल को पहली बार 2018 में आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल की कुल नेट वर्थ लगभग 3432 करोड़ रुपये से 55 करोड़ रुपये के बीच में (Shubman Gill Net Worth in Indian Rupees) है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा बीसीसीआई सैलरी, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से आता है।
- BCCI के ग्रेड ए कॉन्ट्रैक्ट में गिल शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना करीब 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा उन्हें हर टेस्ट, वनडे और टी20 मैच के हिसाब से अलग फीस मिलती है।
- वहीं, शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं। उन्हें आईपीएल 2026 सीजन के लिए करीब 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। अब तक वह आईपीएल से कुल 64.20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं।
कई बड़े ब्रांड्स एंडोर्समेंट से जुड़े
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल कई बड़े ब्रांड्स जैसे Nike, CEAT, Gillette, और अन्य विज्ञापनों से जुड़े हुए हैं। एंडोर्समेंट्स से ही उनकी सालाना कमाई करोड़ों में पहुंच जाती है।
Shubman Gill House: आलीशान घर में रहते हैं गिल
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज हैं। उनके पास पंजाब के फिरोजपुर में एक आलीशान घर है और भारत के कई हिस्सों में उनकी कई प्रॉपर्टीज भी हैं। हालांकि, इन संपत्तियों की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
खबरें और भी
Shubman Gill Car: गाड़ियों के शौकीन हैं गिल
शुभमन गिल के पास एक रेंज रोवर एसयूवी और एक महिंद्रा थार है। इसके अलावा उनके गैराज में और भी गाड़ियां शामिल है।
यह भी पढ़ें- RCB का IPL 2026 Final जीतना पक्का? GT से खिताबी जंग से पहले चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
यह भी पढ़ें- GT vs RCB, IPL 2026 Final Pitch: आरसीबी या गुजरात?अहमदाबाद की पिच किसे करेगी सपोर्ट?