SRH vs LSG: 'यहां के हम सिकंदर', मोहम्मद शमी ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की खोली पोल; चालबाजी से किया शिकार
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड दोनों ही अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मोहम्मद शमी ने अपने अनुभव के दम पर आज इन दोनों के तूफान को रोक दिय ...और पढ़ें
-1775386029702_m.webp)
मोहम्मद शमी ने किया कमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं अनुभव का कोई तोड़ नहीं होता। मोहम्मद शमी ने ये बात रविवार को उप्पल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में साबित कर दी है। उन्होंने अपने अनुभव से मौजूदा समय के दो धुरंधर और तूफानी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। ये दोनों बल्लेबाज हैं अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड।
आईपीएल-2026 में हैदराबाद को छोड़ लखनऊ में आए शमी ने अपनी पुरानी टीम के दो तूफानी बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने नहीं दिया। उन्होंने पहले अभिषेक और फिर हेड को आउट कर हैदराबाद की कमर तोड़ दी जो अपने घर में अब संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है।
शमी ने किया शिकार
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मैच में टॉस जीता और हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पंत के इस फैसले पर सवाल खड़े हो रहे थे क्योंकि हैदराबाद की टीम के पास एक से एक धुरंधर बल्लेबाज हैं और ये टीम पहले बैटिंग कर बड़े स्कोर बनाने के लिए जानी जाती है। हालांकि, शमी ने उसके दो बड़े बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया। पहले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अभिषेक को स्लिप में सिद्धार्थ के हाथों कैच कराया। वहीं तीसरे ओवर की पहली गेंद पर हेड को भी पवेलियन भेज दिया।
अभिषेक को शमी ने स्लोअर गेंद फेंकी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गेंद पर ड्राइव खेलना चाहा, लेकिन चूक गए और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्डमैन पर सिद्धार्थ के हाथों में चली गई जिन्होंने अच्छा लो कैच लपका। कुछ यही तरीका उन्होंने हेड के खिलाफ अपनाया। हेड को भी उन्होंने पेस नहीं दिया और जिसके कारण हेड गेंद को जल्दी खेल बैठे और एडेन मार्करम ने एक और शानदार कैच लपक हैदराबाद को झटका दे दिया। हेड ने सात रन बनाए। शमी ने दोनों बल्लेबाजों की स्लोअर गेंद न पढ़ पाने की कमी उजागर कर दी।
खबरें और भी
कप्तान भी हुए फेल
दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के आउट होने के बाद सारी उम्मीदें कप्तान ईशान किशन से थीं, लेकिन इस बार वह भी फेल हो गए। उनको प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर प्रिंस ने ईशान को बोल्ड कर दिया। वह एक रन ही बना पाए। नतीजा ये रहा कि पावरप्ले में तूफानी रफ्तार में रन बनाने वाली हैदराबाद शुरुआती छह ओवरों में सिर्फ 22 रन ही बना सकी और उसने अपने तीन विकेट खो दिए।