IPL 2026: गुजरात की रोमांचक जीत के बाद बनारस में गंगा आरती करने पहुंचे वॉशिंगटन सुंदर, Video ने खींचा सभी का ध्यान
गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार पारी खेली थी। मैच के बाद सुंदर कल बनारस में गंगा आरती करने ...और पढ़ें
HighLights
वॉशिंगटन सुंदर ने लिया गंगा आरती में हिस्सा
बनारस पहुंचकर की गंगा आरती
आईपीएल में गुजरात के लिए खेल रहे हैं सुंदर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने बुधवार को आईपीएल-2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था। गुजरात ने ये मैच महज एक रन से जीता। उसकी तरफ से तीन बल्लेबाजों ने दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक जमाए जिसमें से एक वॉशिंगटन सुंदर थे। इस जीत के बाद सुंदर बनारस में गंगा आरती करने पहुंचे।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 210 रन बनाए। उसके लिए कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी खेली। जोस बटलर ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए। सुंदर ने 32 गेंदों पर 55 रन बनाए थे।
गंगा आरती में हुए शामिल
मैच के अगले दिन सुंदर बनारस पहुंचे और वहां गंगा आरती में शामिल हुए। सुंदर ने बनारस के दश्वामेध घाट पर गंगा आरती की। इस दौरान वह भक्ति में पूरी तरह से लीन नजर आए। समाचार एजेंसी एएनआई ने उनका ये वीडियो पोस्ट किया है। सुंदर के इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
सुंदर की पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, वह गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। कप्तान गिल ने उन्हें एक औवर दिया था जिसमें उन्होंने 11 रन खर्च किए थे। सुंदर को इस आईपीएल में कम ही गेंदबाजी करते हुए देखा गया है।
खबरें और भी
#WATCH | Varanasi, UP | Cricketer Washington Sundar attended the Ganga Aarti organised by the Ganga Seva Nidhi at Dashashwamedh Ghat earlier today.
— ANI (@ANI) April 9, 2026
(Video Source: PRO Ganga Seva Nidhi Dashashwamedh Ghat, Varanasi) pic.twitter.com/RWhhdetDbg
ऐसा रहा था मैच
गुजरात ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। दिल्ली ने काफी कोशिश की मैच जीतने की और लगभग उसने मैच जीत ही लिया था, लेकिन अंत में विजय गुजरात की ही हुई। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 52 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेली। अंत में डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बना दिल्ली को मैच जिताने की कोशिश की जिसमें वह चूक गए।
यह भी पढ़ें- KKR vs LSG: कौन हैं मुकुल, जो ईडन गार्डन में बल्ले से बने 'चौधरी', सातवें नंबर पर उतरकर रचे कई इतिहास