Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL Final की अब तक की सबसे बड़ी जीत किस टीम के नाम दर्ज? क्या आज आरसीबी-जीटी पलटेगी इतिहास

    Updated: Sun, 31 May 2026 04:17 PM (IST)

    आईपीएल 2026 का फाइनल मैच आज आरसीबी और जीटी के बीच खेला जाना है। आइए जानते हैं आईपीएल फाइनल इतिहास में अब तक किस टीम ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। ...और पढ़ें

    IPL Final इतिहास की सबसे बड़ी जीत

    IPL Final इतिहास की सबसे बड़ी जीत

    HighLights

    1. IPL 2026 Final मैच आज

    2. RCB और GT के बीच खेला जाएगा IPL 2026 Final

    3. IPL Final इतिहास की सबसे बड़ी जीत किसके नाम?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Biggest IPL Final Win History: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

    फाइनल जैसे मैच में हाई-प्रेशर वाली स्थिति होती है और इतिहास भी यही बनता है। कई बार टीमों को 200 प्लस स्कोर बनाकर फाइनल को हाई-स्कोरिंग बनाते हुए देखा जाता है, तो कई बार टीम बेहद ही कम स्कोर पर ऑलआउट हो जाती है। दिलचस्प बात ये है कि अब तक आईपीएल फाइनल इतिहास में केवल दो ही बैटर (शेन वॉट्सन और ऋद्धिमान साहा) ही शतक जड़ पाए हैं। 

    IPL Final का सबसे बड़ा टीम स्कोर

    आईपीएल फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर गुजरात टाइटंस ने साल 2023 में बनाया था, जहां उन्होंने 214 रन बनाए थे, लेकिन इतने बड़े स्कोर के बावजूद टीम को जीत नहीं मिली थी। सीएसके ने इस मैच को DLS नियम के तौर पर 5 विकेट से अपने नाम कर पांचवीं बार खिताब जीता था।

    IPL Final में बने सबसे बड़े टीम स्कोर

    • गुजरात टाइटंस ने बनाया 214/4 का स्कोर (CSK के खिलाफ)- 2023
    • सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया 208/7 का स्कोर (KKR के खिलाफ)-2024
    • चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया 205/5 का स्कोर (GT के खिलाफ)- 2023
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाया 190/9 का स्कोर (PBKS के खिलाफ)- 2025
    • पंजाब किंग्स ने बनाया 199/4 का स्कोर (KKR के खिलाफ)- 2014

    IPL Final इतिहास की सबसे बड़ी जीत 

    आईपीएल फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज) से 2011 में सीएसके ने हासिल की थी, जब चेन्नई ने आरसीबी को 58 रन से हराया था। वहीं, विकेट के लिहाज से सबसे बड़ी जीत आईपीएल फाइनल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में हासिल की थी, जब केकेआर ने एसआरएच को 8 विकेट से हराया था।

    IPL Final (2008-2025) तक जीत का मार्जिन

    • 2008- राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट से जीता  
    • 2009- डेक्कन चार्जर्स 6 रन से जीता  
    • 2010- चेन्नई सुपर किंग्स 22 रन से जीता  
    • 2011- चेन्नई सुपर किंग्स 58 रन से जीता  
    • 2012- कोलकाता नाइट राइडर्स 5 विकेट से जीता  
    • 2013- मुंबई इंडियंस 23 रन से जीता  
    • 2014- कोलकाता नाइट राइडर्स 3 विकेट से जीता  
    • 2015- मुंबई इंडियंस 41 रन से जीता  
    • 2016- सनराइजर्स हैदराबाद 8 रन से जीता  
    • 2017- मुंबई इंडियंस 1 रन से जीता  
    • 2018- चेन्नई सुपर किंग्स 8 विकेट से जीता
    • 2019- मुंबई इंडियंस 1 रन से जीता  
    • 2020- मुंबई इंडियंस 5 विकेट से जीता  
    • 2021- चेन्नई सुपर किंग्स 27 रन से जीता  
    • 2022- गुजरात टाइटन्स 7 विकेट से जीता  
    • 2023- चेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट से जीता (DLS)
    • 2024- कोलकाता नाइट राइडर्स 8 विकेट से जीता  
    • 2025- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 रन से जीता

    IPL Final में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां

    आईपीएल इतिहास के फाइनल में साल 2018 में SRH के खिलाफ CSK की ओर से खेलते हुए शेन वॉट्सन ने 117 रन की नाबाद पारी खेली थी। उनकी ये पारी आईपीएल फाइनल की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी हैं। उनके अलावा ऋद्धिमान साहा ने किंग्स पंजाब इलेवन की ओर से 2014 में खेलते हुए 115 रन की नाबाद पारी खेली थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shubman Gill Net Worth: करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर…बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं GT के कप्तान शुभमन गिल

    यह भी पढ़ें- GT vs RCB: राशिद खान और विराट कोहली की आसान नहीं राह, आईपीएल फाइनल से पहले जानिए हैरान करने वाले आंकड़े