Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नौकरी छोड़ आयरलैंड के स्टार बने जय मूंदड़ा को 'वर्क परमिट' का इंतजार, डेब्‍यू मैच में रचा था इतिहास

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 09:49 PM (IST)

    राजस्थान के टोंक से आने वाले बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज मूंदड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने करियर की स्वप्निल शुरुआत कर चुके हैं। ...और पढ़ें

    जय मूंदड़ा

    जय मूंदड़ा

    HighLights

    1. आयरलैंड की जीत में चमके जय

    2. पहले मैच में लिए 2 विकेट

    3. संजू सैमसन को किया बोल्‍ड

    नई दिल्ली, पीटीआई। राजस्थान के टोंक से आने वाले बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज जय मूंदड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने करियर की स्वप्निल शुरुआत कर चुके हैं। गत शुक्रवार को बेलफास्ट में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में उन्होंने करियर की पहली ही गेंद पर भारत के दिग्गज संजू सैमसन को बोल्ड करने सहित कुल दो विकेट लेकर टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।

    हालांकि आयरलैंड क्रिकेट के साथ हालांकि उनका भविष्य अब भी अनिश्चित है, क्योंकि उनका वर्क परमिट जल्द समाप्त हो रहा है और उनके पास केंद्रीय अनुबंध भी नहीं है। ऐसे में वे केवल मैच फीस पर निर्भर हैं। मूंदड़ा 2021 में डबलिन पहुंचे थे और ‘यूनिवर्सिटी ऑफ डबलिन’ से इलेक्ट्रनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में एमटेक की पढ़ाई करके इंटेल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी हासिल की।

    इस दौरान उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी, लेकिन फिर उन्होंने अपनी गेंदबाजी शैली बदल दी और तेज गेंदबाज से बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में खुद को ढाल लिया था, साथ ही जरूरत पड़ने पर शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी भी करते थे। क्रिकेट के उनके सफर में असली मोड़ 2024 में आया, जब उन्होंने कारपोरेट जीवन को अलविदा कहने के बाद डबलिन स्थित ‘लेइनस्टर क्रिकेट क्लब’ से जुड़कर क्रिकेट को पूरी तरह अपनाने का फैसला किया।

    कई दिनों तक वे डबलिन से बेलफास्ट तक लंबा सफर तय कर सिर्फ अभ्यास सत्रों में हिस्सा लेने पहुंचते थे और देर रात वापस लौटकर फिर अगले दिन इसी दिनचर्या को दोहराते थे। उनके इस जोखिम ने अंततः उनके करियर को सबसे बड़ा इनाम दिया।

    खबरें और भी

    भारत की हार का दुख, बेटे ने अच्छा प्रदर्शन किया

    टोंक में जय मूंदड़ा का परिवार भी घर पर एक साथ मैच देख रहा था और जश्न मना रहा था। वे भारतीय बल्लेबाजो द्वारा लगाई गई हर बाउंड्री पर भी उत्साह बढ़ा रहे थे और जय के विकेट लेने की भी खुशी मना रहे थे, हालांकि परिवार ने इस बात पर निराशा भी जताई कि अंत में भारत को हार का सामना करना पड़ा। जय मूंदड़ा की मां विद्या मुंद्रा ने कहा कि मुझे दुख है कि भारत हार गया, लेकिन मेरे बेटे ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और अपने परिवार, राजस्थान और देश का नाम रोशन किया।

    यह भी पढ़ें- राजस्‍थान के Jai Moondra ने आयरलैंड की ओर से किया इंटरनेशनल डेब्‍यू, पहली गेंद पर ही रच दिया इतिहास

    यह भी पढ़ें- IRE vs IND 2nd T20I Preview: सीरीज बराबरी के लिए भारत को बेहतर बल्लेबाजी की जरूरत, वैभव को मिल सकता मौका