राजस्थान के Jai Moondra ने आयरलैंड की ओर से किया इंटरनेशनल डेब्यू, पहली गेंद पर ही रच दिया इतिहास
भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड की ओर से जय मूंदरा ने इंटरनेशनल डेब्यू किया। ...और पढ़ें

जय मूंदरा
HighLights
जय ने सैमसन को किया बोल्ड
आयरलैंड ने बनाए 182 रन
टकर ने खेली कप्तानी पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड की ओर से जय मूंदरा ने इंटरनेशनल डेब्यू किया। राजस्थान में जन्में इस ऑलराउंडर ने पहली गेंद पर ही इतिहास रच दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 182 रन बनाए। 183 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर झटका लगा।
संजू सैमसन को किया बोल्ड
पारी का दूसरा और अपने इंटरनेशनल करियर का पहला ओवर करने आए टोंक के जय ने संजू सैमसन (5) को बोल्ड किया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर 139 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। गेंद एंगल के साथ बाहर जा रही थी, लेकिन सैमसन ने इसे ऑफ साइड में धकेलने की कोशिश की और बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गेंद स्टंप्स पर जा लगी।
दूसरे गेंदबाज बने
इसके साथ ही जय टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट चटकाने वाले आयरलैंड के दूसरे गेंदबाज बन गए। इससे पहले मैथ्यू हम्फ्रीज ने यह कारनामा किया था। जय पंजाब में जन्मे सिमी सिंह के बाद आयरलैंड के लिए खेलने वाले दूसरे भारतीय मूल के क्रिकेटर हैं।
सिमी ने 2017 में डेब्यू किया था। जय मूंदरा ने राजस्थान के टोंक जिले से अपना क्रिकेट करियर शुरू किया। शुरुआत में वह तेज गेंदबाज थे। हालांकि, समय के साथ उन्होंने बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाया।
First international appearance. First delivery. First wicket.
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 26, 2026
Some introduction from Jai Moondra! 👏#BackingGreen | #IREvIND | #FáilteSolar pic.twitter.com/nV6IfgWHpZ
हमेशा से सपना था
मूंदरा ने कहा, "इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना था। क्रिकेट आयरलैंड ने मुझे यह अवसर दिया, इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। मैं अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करता हूं, साथ ही हर मैच पर फोकस करता हूं। मेरे लक्ष्य हैं, लेकिन मैं भविष्य को लेकर तनाव में नहीं रहता।"
खबरें और भी
एक फैसले ने बदली जिंदगी
2019 में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद मूंदरा के सामने एक दुविधा खड़ी हो गई। कॉर्पोरेट जगत में नौकरी करने के बजाय उन्होंने क्रिकेट को एक आखिरी मौका देने का फैसला किया। उस एक फैसले ने उनकी जिंदगी बदल दी।
2021 में आयरलैंड गए
- 2021 में वे इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए आयरलैंड चले गए।
- साथ ही साथ अपने क्रिकेट के सपनों को भी पूरा करते रहे।
- डबलिन में लेनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़ना उनके लिए निर्णायक साबित हुआ।
- जिससे उन्हें आयरलैंड के घरेलू क्रिकेट सर्किट में अपनी जगह बनाने में मदद मिली।
- उनके सफर का एक अहम पड़ाव 2023 में आया जब उन्होंने लेनस्टर को प्रतिष्ठित आयरिश सीनियर कप जीतने में मदद की।
यह भी पढ़ें- IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने से चूके, आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में नहीं मिला मौका