KKR full squad, IPL 2026: कैमरन ग्रीन ने बनाया रिकॉर्ड तो कई खिलाड़ी बने करोड़पति, अब ऐसा है कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा स्क्वाड
KKR IPL 2026 Squad: तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपना 25 सदस्यीय स्क्वाड तैयार कर लिया है। केकेआर ने मंगलवार को अबूधाबी में संप ...और पढ़ें

कोलकाता ने तीन बार जीता है आईपीएल का खिताब
HighLights
कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपना 25 सदस्यीय स्कवाड तैयार किया
केकेआर ने मिनी नीलामी में कुल 13 खिलाड़ियों को खरीदा
केकेआर ने कैमरन ग्रीन को रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR full squad, IPL 2026: तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपना बेहतरीन स्क्वाड तैयार कर लिया है। केकेआर ने मंगलवार को अबूधाबी में संपन्न मिनी नीलामी में कुल 13 खिलाड़ियों को खरीदकर अपना 25 सदस्यीय स्क्वाड तैयार किया। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने।
इसके अलावा केकेआर ने कई खिलाड़ियों को मालामाल बनाया। इसमें श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीश पथिराना, मुस्ताफिहजुर रहमान और तेजस्वी सिंह का नाम शामिल है। केकेआर मिनी नीलामी में सबसे बड़ा पर्स लेकर पहुंची थी और उसने अच्छी कीमत चुकाकर मजबूत खिलाड़ियों को खरीदा। चलिए गौर करते हैं कि मिनी नीलामी के बाद आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का पूरा स्क्वाड कैसा है।
नीलामी के दिन खरीदे गए खिलाड़ी
कैमरन ग्रीन - कैमरन ग्रीन का नाम आया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पैडल उठाया। राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे नंबर पर पैडल उठाया। दोनों के बीच 2.60 करोड़ रुपये तक घमासान हुआ। फिर कोलकाता नाइटराइडर्स मैदान में उतरा और पैडल उठाया। मुंबई इंडियंस अपने पर्स के कारण रेस से बाहर हो गया। केकेआर और रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई। ग्रीन का दाम 12 करोड़ पार पहुंच गया। रॉयल्स और केकेआर के बीच घमासान जारी। रॉयल्स रेस से बाहर हुआ तो चेन्नई ने पैडल उठा दिया। 13.80 करोड़ रुपये पर सीएसके ने पैडल उठाया। केकेआर और सीएसके के बीच भिड़ंत शुरू हुई। आखिरकार, जोरदार टसल के बाद केकेआर की जीत हुई और उसने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
फिन एलन - न्यूजीलैंड के विकेटकीपर फिन एलन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने एलन को उनकी बेस प्राइस में खरीदा।
मथीश पथिराना - मथीश पथिराना का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के लिए पैडल उठाया। लखनऊ भी रेस में उतरा। दिल्ली और लखनऊ के बीच पाथिराना को पाने के लिए घमासान हुआ। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने 5 करोड़ का आकड़ा पार किया। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। पथिराना ने 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया। दिल्ली बाहर हुआ तो केकेआर रेस में शामिल हुआ और 16 करोड़ की बोली लगाई। लखनऊ ने जंग जारी रखी। केकेआर ने आखिरकार पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा। पथिराना आईपीएल के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने।
खबरें और भी
तेजस्वी सिंह - तेजस्वी सिंह का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच तेजस्वी को खरीदने की जबरदस्त जंग देखने को मिली। बहुत जल्द तेजस्वी की बोली का दाम 2 करोड़ रुपये के पार पहुंचा। कोलकाता नाइटराइडर्स ने तेजस्वी सिंह को 3 करोड़ रुपये में खरीदा।
कार्तिक त्यागी - यूपी के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने त्यागी को उनकी बेस प्राइस में खरीदा। त्यागी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले यादगार प्रदर्शन किया है।
प्रशांत सोलंकी - प्रशांत सोलंकी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। केकेआर ने बेस प्राइस में खरीदा।
राहुल त्रिपाठी - भारतीय बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने राहुल त्रिपाठी को बेस प्राइस में खरीदा। इनकी केकेआर में वापसी हुई।
टिम साइफर्ट - न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टिम साइफर्ट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है। केकेआर ने पैडल उठाया। केकेआर ने टिम साइफर्ट को उनकी बेस प्राइस में खरीदा।
मुस्ताफिजुर रहमान - बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स ने पैडल उठाकर मुकाबला रोमांचक बना दिया। दिल्ली तो रेस से बाहर हो गई, लेकिन केकेआर ने एंट्री की। सीएसके और केकेआर के बीच घमासान होने लगा। रहमान की बोली 8 करोड़ पार पहुंची। केकेआर ने सीएसके को मात देकर मुस्ताफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
सार्थक रंजन - सार्थक रंजन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेस प्राइस में खरीदा।
दक्ष कामरा - दक्ष कामरा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। केकेआर ने पैडल उठाया। आरआर ने कुछ समय लिया, लेकिन फिर बोली नहीं लगाने का फैसला किया। केकेआर ने दक्ष कामरा को बेस प्राइस में खरीदा।
रचिन रवींद्र - न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का नाम फिर से आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेस प्राइस में खरीदा।
आकाशदीप - आकाशदीप का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने आकाशदीप को बेस प्राइस में खरीदा। इसी के साथ केकेआर का 25 सदस्यीय स्कवाड तैयार हुआ।
रिटेन किए गए खिलाड़ी
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक।
रिलीज किए गए खिलाड़ी
आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डीकॉक, रहमानुल्लह गुरबाज, मोईन अली, स्पेंसर जॉनसन, एनरिख नॉर्खिया, चेतन सकारिया, लवनीथ सिसोदिया
केकेआर का पूरा स्क्वाड
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन (25.20 करोड़ रुपये), फिन एलन (2 करोड़ रुपये), मथीश पथिराना (18 करोड़ रुपये), तेजस्वी सिंह (3 करोड़ रुपये), कार्तिक त्यागी (30 लाख रुपये), प्रशांत सोलंकी (30 लाख रुपये), राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपये), टिम साइफर्ट (1.50 करोड़ रुपये), मुस्ताफिजुर रहमान (9.20 करोड़ रुपये), सार्थक रंजन (30 लाख रुपये), दक्ष कामरा (30 लाख रुपये), रचिन रवींद्र (2 करोड़ रुपये) और आकाशदीप (1 करोड़ रुपये)।