Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    14 साल में पहली बार... KKR ने झेली ऐसी शर्मनाक हार; अभिषेक नायर के माथे पर लगा कलंक

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 11:45 AM (IST)

    KKR Shameful Defeat IPL: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम ने आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक अंदाज में की। केकेआर की टीम ने ...और पढ़ें

    KKR vs SRH: केकेआर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

    KKR vs SRH: केकेआर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

    HighLights

    1. SRH ने केकेआर को 65 रन से हराया

    2. केकेआर ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी हार का किया सामना

    3. केकेआर के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR shameful record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 65 रन से मात दी और अपनी जीत से खाता खोला, जबकि केकेआर की ये लगातार दूसरी हार रही।

    19वें सीजन के अपने पहले मैच में केकेआर को एमआई ने 6 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें हराया। इस हार के साथ ही केकेआर की टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

    KKR vs SRH: केकेआर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

    दरअसल, आईपीएल में साल 2012 के बाद ये पहला आईपीएल सीजन है, जब केकेआर की टीम पहले शुरुआती दो मैच लगातार हार गई है। इस तरह 14 साल बाद केकेआर की खराब हालत फिर से देखने को मिली। 

    साल 2012 आईपीएल सीजन के दौरान केकेआर को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 8 विकेट से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में उन्हें आरआर ने 22 रन से हराया था। 

    IPL के हर सीजन में शुरुआती दो मुकाबलों में केकेआर का हाल

    साल (YEAR) पहला मैच दूसरा मैच
    2008 जीत (Vs RCB) जीत (Vs HDC)
    2009 हार (Vs HDC) जीत (vs PBKS)
    2010 जीत (Vs HDC) जीत (vs  RCB)
    2011 हार (Vs CSK) जीत (Vs HDC)
    2012 हार (Vs DC) हार (Vs RR)
    2013 जीत (Vs DC) हार (Vs RR)
    2014 जीत (Vs MI) हार (Vs DC)
    2015 जीत (Vs MI) हार (Vs RCB)
    2016 जीत (Vs DC) हार (Vs MI)
    2017 जीत (Vs GL) हार (Vs MI)
    2018 जीत (Vs RCB) हार (Vs CSK)
    2019 जीत(Vs SRH) जीत (Vs PBKS)
    2020 हार (Vs MI) जीत (Vs SRH)
    2021 जीत (Vs SRH) हार (Vs MI)
    2022 जीत(Vs CSK) हार (Vs RCB)
    2023 हार(Vs PBKS) जीत (Vs RCB)
    2024 जीत (Vs SRH) जीत (Vs RCB)
    2025 जीत (Vs RCB) जीत (Vs RCB)
    2026 हार (Vs MI) हार (Vs SRH)

    KKR ने SRH को 65 रन से हराया

    केकेआर बनाम एसआरएच के मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद के खिलाफ केकेआर की टीम बेहद खराब रही। सनराइजर्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन का स्कोर खड़ा किया था। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 52 रन की पारी खेली थी, जबकि अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन का योगदान दिया था। एसआरएच के लिए मैच में नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहद अहम पारी खेली थी।

    इसके जवाब में केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद पर 52 रन की पारी खेली, लेकिन ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 25 गेंद में 35 रन बनाए और फिन एलन ने 7 गेंद में 28 रन ठोके, लेकिन बाकी बैटर्स अच्छा परफॉर्म नहीं कर सके, जिसके कारण केकेआर की टीम को 65 रन से हार मिली। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर के माथे पर इस तरह कलंक लग गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा पर BCCI का एक्शन, बीच मैच में 'अश्लील' शब्द बोलना पड़ा भारी; लगा मोटा जुर्माना

    यह भी पढ़ें- 'मेरी कामयाबी से जलन…', SRH से हार के बाद कप्तान Ajinkya Rahane के बड़े बोल; किसे कराया चुप?